छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में NEET परीक्षा में कथित धांधली और पेपर लीक के विरोध में NSUI ने प्रदर्शन किया। इस दौरान जिले के छह ब्लॉकों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पुतले फूंके गए। प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा
.
यह प्रदर्शन भखारा, कुरूद, नगरी, बेलर, कुकरेल और मगरलोड सहितजिले के अलग-अलग ब्लॉकों में किया गया। बड़ी संख्या में छात्र-युवाओं ने एकत्रित होकर केंद्र सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था में अव्यवस्था, परीक्षा प्रणाली की विफलता और युवाओं के भविष्य के साथ हो रहे कथित खिलवाड़ को लेकर नारे लगाए।
NSUI कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि बार-बार हो रहे पेपर लीक से देश की परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता प्रभावित हुई है। उन्होंने कहा कि लाखों छात्र-छात्राओं की वर्षों की मेहनत और अभिभावकों के सपने कथित भ्रष्ट तंत्र के कारण बर्बाद हो रहे हैं। NSUI ने चेतावनी दी कि यदि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
















Leave a Reply