शाहनवाज खान | हरदोई7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

हरदोई में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत आयोजित प्रशिक्षण वर्ग में पूर्व उपमुख्यमंत्री Dinesh Sharma ने प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने देश की सप्लाई चेन और अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए ईंधन की बचत और सोना कम खरीदने की अपील की।
उन्होंने कहा कि देश में सीमित मात्रा में सोना उपलब्ध है, जबकि बड़ी मात्रा में विदेशों से आयात करना पड़ता है। दिनेश शर्मा ने कहा कि देश में करीब 2 से 3 टन सोना उपलब्ध होता है, जबकि लगभग 800 टन सोना विदेशों से आयात किया जाता है। उन्होंने बताया कि यह आयात विदेशी मुद्रा में होता है।
उन्होंने कहा कि यदि विदेशी मुद्रा भंडार कम होता है तो डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत प्रभावित हो सकती है, जिसका असर देश की आर्थिक स्थिति पर पड़ता है।

दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ उद्घाटन
प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन राज्यसभा सांसद और पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।
संगठन और विचारधारा पर हुए सत्र
प्रशिक्षण वर्ग के तीसरे सत्र में ‘वैचारिक अधिष्ठान’ विषय पर संपादक कमल ज्योति और सह संयोजक राजकुमार ने विचार रखे। चौथे सत्र में ‘कार्य पद्धति’ विषय पर विधान परिषद सदस्य एवं प्रदेश महामंत्री Anup Gupta ने संबोधन दिया। वक्ताओं ने संगठन की कार्यपद्धति, विचारधारा और पार्टी की मजबूती पर विस्तार से चर्चा की।
कई जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी रहे मौजूद
कार्यक्रम में राज्य मंत्री नितिन अग्रवाल, सांसद अशोक रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, विधायक रामपाल, आशीष सिंह आशु, मानवेंद्र प्रताप सिंह, श्यामप्रकाश और विधान परिषद सदस्य इंजीनियर अवनीश सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इसके अलावा पार्टी के क्षेत्रीय और जिला स्तर के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी प्रशिक्षण वर्ग में शामिल हुए।
















Leave a Reply