DM-SSP ने शुक्रताल मेले की सुरक्षा जांची:गंगा घाटों, पार्किंग का किया निरीक्षण; श्रद्धालुओं से अफवाहों से बचने की अपील




मुजफ्फरनगर के शुक्रतीर्थ में आयोजित गंगा दशहरा मेले की सुरक्षा व्यवस्था का डीएम उमेश मिश्रा और एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने रविवार रात निरीक्षण किया। प्रशासन मेले को लेकर पूरी तरह अलर्ट है। अधिकारियों ने मुख्य स्नान घाटों, पार्किंग स्थलों, बैरिकेडिंग, यातायात व्यवस्था, खोया-पाया केंद्र, सीसीटीवी निगरानी, मेडिकल सहायता केंद्र और फायर सेफ्टी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान, अधिकारियों ने निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो और सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहे। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पर्याप्त महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करने को भी कहा। डीएम और एसएसपी ने श्रद्धालुओं से संवाद कर प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की। उन्होंने गहरे पानी में न जाने, बच्चों का ध्यान रखने और किसी भी संदिग्ध स्थिति में तुरंत पुलिस या प्रशासन को सूचित करने को कहा। सोशल मीडिया पर अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं से बचने की भी अपील की गई। प्रशासन ने बताया कि गंगा दशहरा मेले को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है। इस दौरान एसपी ग्रामीण महादिक अक्षय संजय सहित अन्य प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *