Friend Drowns Youth in Pool, CCTV Reveals 2-Min Struggle


सनी गुप्ता | संभल4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

संभल के नखासा थाना क्षेत्र में के सलारपुर कलां गांव के एक स्विमिंग पूल में सोमवार दोपहर एक दोस्त ने अपने 18 साल के साथी को डुबोकर मार डाला। इस पूरी वारदात का खुलासा स्विमिंग पूल में लगे सीसीटीवी फुटेज से हुआ है।

सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि आरोपी ने मृतक सोहिल को करीब दो मिनट तक सिर के बल पानी में डुबोए रखा। सोहिल ने खुद को बचाने की कई बार कोशिश की, लेकिन आरोपी उसे लगातार पानी में दबाए रहा। जब सोहिल की सांसें अटकने लगीं, तो आरोपी ने उसे छोड़ दिया, जिसके चार सेकंड के भीतर वह पानी में डूब गया।

घटना के समय स्विमिंग पूल में अन्य लोग भी नहा रहे थे और आसपास काफी चहल-पहल थी। फुटेज में यह भी दिख रहा है कि आरोपी बार-बार इधर-उधर देख रहा था, लेकिन किसी का भी ध्यान इस जघन्य कृत्य की ओर नहीं गया। जब कुछ अन्य युवक पूल में कूदे, तब आरोपी ने अपने साथी को छोड़ा।

सोहिल का शव लगभग 30 मिनट बाद पानी भरने के कारण ऊपर आया, जिससे वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। उसकी पहचान पिपली रामपुर मिलक गांव निवासी सोहिल पुत्र रईस के रूप में हुई। परिवार को सूचना दी गई, जो शुरुआत में इसे डूबने से हुई दुर्घटना मानकर शव घर ले गए।

हालांकि, बाद में परिवार में इस बात पर चर्चा हुई कि सोहिल तैरना जानता था, तो वह कैसे डूब गया। संदेह होने पर परिवार के लोग वापस स्विमिंग पूल पहुंचे और सीसीटीवी कैमरे चेक किए। फुटेज देखने के बाद मृतक किशोर को पानी के अंदर डुबोकर मारने की पुष्टि हो गई।

थाना प्रभारी उमेश सोलंकी ने बताया कि घटना की जानकारी शाम को मिली है और हल्का दरोगा को जांच करने के लिए गांव भेजा गया है। सोहिल के पिता रईस ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे को स्विमिंग पूल में डुबोकर मारा गया है।

स्विमिंग पुल मलिक सालिम ने बताया कि एक व्यक्ति नहाने के लिए कूदा तो उसके पैरों में यह बच्चा दिखाई दिया, इसके बाद उसे बाहर निकल गया और सीसीटीवी कैमरे को चेक किया गया तो युवक को पानी के अंदर डूबने के सबूत मिले हैं, सुनने में आया था कि इन दोनों का कुछ दिन पहले गांव में झगड़ा भी हुआ था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *