![]()
गाजियाबाद के एनएच-24 से सटे इंडस्ट्रियल एरिया स्थित इलेन इलेक्ट्रनिक्स कंपनी में सोमवार शाम को भीषण आग लग गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार कंपनी में लगी CNC मशीन अचानक हिट हो गई, जिसके बाद उसमें आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने पूरी फैक्ट्री को अपनी चप
.
नोएडा से भी गाड़ियां बुलाईं
आग कंपनी की तीन मंजिला बिल्डिंग के हर फ्लोर तक फैल चुकी है। आग इतनी भीषण बताई जा रही है कि उसका धुएं का गुबार करीब 8 किलोमीटर दूर तक दिखाई दिया, जिससे आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। फिलहाल मौके पर दमकल विभाग की पांच गाड़ियां मौजूद हैं और आग पर काबू पाने का प्रयास लगातार जारी है।
सुरक्षा के मद्देनजर Elin Electronics से सटी अन्य कंपनियों को भी खाली कराया जा रहा है ताकि कोई बड़ा हादसा न हो। दमकल कर्मी लगातार आग बुझाने में जुटे हुए हैं। फिलहाल किसी के घायल होने या जनहानि की सूचना सामने नहीं आई है, हालांकि आग लगने से कंपनी को भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। हापुड़, गाजियाबाद और नोएडा से दमकल की गाड़ियां बुलाई गईं हैं।















Leave a Reply