Gotegaon Youth Murder | Assaulted, Left on Road; Victim Called Police


नरसिंहपुर जिले के देवरी गांव में पुरानी रंजिश के चलते 29 वर्षीय युवक रंजीत पटेल की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोपियों ने युवक को गोटेगांवखेड़ा सड़क के पास गंभीर हालत में छोड़ दिया था, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने आरोपियों पर हत्य

.

डायल 112 ने घायल को पहुंचाया अस्पताल

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल रंजीत को शासकीय अस्पताल गोटेगांव ले गई। एसडीओपी मनीष त्रिपाठी के अनुसार, रंजीत ने स्वयं डायल 112 पर फोन कर सूचना दी थी। अस्पताल में इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया, जिसके बाद पुलिस ने मामले में धाराएं बढ़ा दी हैं।

मरने से पहले युवक ने लिए आरोपियों के नाम

मृतक के परिजनों और चचेरे भाई नीरज पटेल के अनुसार, रंजीत ने मृत्यु पूर्व दिए बयानों में गुड्डू पटेल का नाम लेते हुए मारपीट की बात कही थी। पिता नेतराम पटेल ने बताया कि रंजीत लकड़ी काटने का काम करता था, जिससे आरोपी गुड्डू पटेल रंजिश रखता था और इसी विवाद में उसने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।

गाड़ी में तोड़फोड़ के बाद भड़का विवाद

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि रंजीत ने आरोपी गुड्डू की स्कॉर्पियो गाड़ी में तोड़फोड़ की थी, जिसके बाद विवाद बढ़ा। पुलिस ने शुरुआत में गुड्डू पटेल और छुट्टु राजपूत के खिलाफ साधारण मारपीट का केस दर्ज किया था, जिसे अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मौत के बाद हत्या का केस दर्ज किया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *