Gujarat Safari ACs for Animals | Rajasthan Heatwave


  • Hindi News
  • National
  • Gujarat Safari ACs For Animals | Rajasthan Heatwave | Maharashtra Hottest

नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

देश के कई हिस्सों में आंधी-बारिश के बाद हीटवेव की फिर से वापसी हो गई है। हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात के कई शहरों में शनिवार को तापमान 40°C के ऊपर दर्ज किया गया।

महाराष्ट्र के अमरावती और वर्धा देश के सबसे गर्म शहर रहे। दोनों शहरों का तापमान 46°C रिकॉर्ड हुआ। यवतमाल और ब्रह्मपुरी में 45.2°C पारा रहा। उत्तर प्रदेश में शनिवार को बांदा राज्य का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 44.8°C दर्ज किया गया।

इधर, गुजरात के एकता नगर में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पास स्थित जंगल सफारी (सरदार पटेल जूलॉजिकल पार्क) में जानवरों और पक्षियों के लिए AC, कूलर और स्प्रिंकलर लगाए गए हैं। पर्यटकों के लिए भी ठंडे पानी और शेड की व्यवस्था की गई है।

राजस्थान में कुछ दिनों की राहत के बाद फिर से भीषण गर्मी लौटने वाली है। मौसम विभाग ने रविवार को कई इलाकों में हीटवेव और 45°C तक तापमान पहुंचने का अलर्ट जारी किया है। फलोदी में शनिवार को राज्य में सबसे ज्यादा 44.8°C तापमान रिकॉर्ड हुआ।

अगले दो दिन के मौसम का हाल

18 मई:

  • बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश के साथ बिजली गिरने का अलर्ट है।
  • राजस्थान में गंभीर हीटवेव का अलर्ट है। रातें भी गर्म रहेंगी। छत्तीसगढ़, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश, पंजाब, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में भी हीटवेव चलेगी।
  • असम, मेघालय, केरलम, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, कर्नाटक और तमिलनाडु में भारी बारिश का अनुमान है।

19 मई:

  • उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर भीषण लू चल सकती है। हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान और महाराष्ट्र में कुछ जगहों पर भी लू चलने की आशंका है।
  • असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी में कुछ जगहों पर 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं चलेंगी।
  • झारखंड में कुछ जगहों पर 50-60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है। अरुणाचल प्रदेश में बिजली गिरने की आशंका है।

देशभर में मौसम की 3 तस्वीरें…

प्रयागराज में हीटवेव के कारण स्कूटी पर सवार बच्चे अपने हाथ और कपड़े से चेहरा ढकते दिखे।

प्रयागराज में हीटवेव के कारण स्कूटी पर सवार बच्चे अपने हाथ और कपड़े से चेहरा ढकते दिखे।

बीकानेर में गर्मी से बचने के लिए ट्रैफिक पुलिसकर्मी गमछा से चेहरा ढककर ड्यूटी करता दिखा।

बीकानेर में गर्मी से बचने के लिए ट्रैफिक पुलिसकर्मी गमछा से चेहरा ढककर ड्यूटी करता दिखा।

जयपुर में नगर निगम की एंटी-स्मॉग गन से सड़कों पर पानी की फुहारें छोड़ी गईं।

जयपुर में नगर निगम की एंटी-स्मॉग गन से सड़कों पर पानी की फुहारें छोड़ी गईं।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *