काम में हो रही देरी पर सांसद ने नाराजगी व्यक्त की।
ग्वालियर के सांसद भारत सिंह कुशवाह भी शनिवार को इलेक्ट्रिक कार से निरीक्षण करने पहुंचे। सांसद ने ऐलिवेटेड रोड फेज-2 सहित शहर की कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्यों में देरी और लापरवाही को लेकर उन्होंने अधिकारियों
.
सांसद भारत सिंह कुशवाह ने स्वर्ण रेखा नदी क्षेत्र में चल रहे ऐलिवेटेड रोड निर्माण का ग्राउंड जीरो पर निरीक्षण किया। इस दौरान सामने आया कि पिलर निर्माण के दौरान मुख्य सीवेज लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है।
मौके पर नदी के भीतर भारी मात्रा में मिट्टी और मलबा जमा मिला, जिससे पानी का प्राकृतिक बहाव प्रभावित हो रहा था। सांसद ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को तत्काल मलबा हटाने के निर्देश दिए और लापरवाही पर सख्त कार्रवाई करने को कहा।
PWD सेतु विभाग के ईई जोगिंदर यादव ने निरीक्षण के बाद संबंधित ठेकेदार कंपनी को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया।चेतावनी दी गई कि यदि जल्द मलबा नहीं हटा तो कंपनी को ब्लैकलिस्ट किया जाएगा।

इलेक्ट्रिक कार से निरीक्षण करने पहुंचे सांसद भारत सिंह कुशवाह।
चंबल जल परियोजना में देरी पर फूटा गुस्सा
ग्वालियर की महत्वाकांक्षी ‘चंबल-ग्वालियर जल परियोजना’ की समीक्षा बैठक में सांसद भारत सिंह कुशवाह अधिकारियों पर खासे नाराज नजर आए।
उन्होंने नगर निगम अधिकारियों से पूछा कि आखिर तय समय के बाद भी शहरवासियों को चंबल का पानी क्यों नहीं मिल पा रहा है। सांसद ने अधिकारियों को आपसी समन्वय बेहतर करने और निर्धारित समयसीमा के भीतर परियोजना पूरी करने के निर्देश दिए।

मौके पर अधिकारियों से चर्चा करते सांसद कुशवाहा।
सांसद बोले- ईंधन बचाना सभी की जिम्मेदारी
ईवी कार के उपयोग को लेकर सांसद भारत सिंह कुशवाह ने कहा कि देश एक परिवार की तरह है और परिवार के मुखिया द्वारा लिया गया निर्णय देशहित में होता है। उन्होंने कहा कि जब एक वाहन में चार लोग आसानी से यात्रा कर सकते हैं, तो अलग-अलग गाड़ियों और बड़े काफिलों की आवश्यकता नहीं है। सांसद ने लोगों से ईंधन बचाने और इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग की दिशा में कदम बढ़ाने की अपील की।














Leave a Reply