HIV पॉजिटिव युवक का शव मिली, हत्या की आशंका:खंडवा में पीएम के दौरान डॉक्टर्स ने पीपीई कीट पहनी; हरदा का रहने वाला था




खंडवा में एक एचआईवी पॉजिटिव युवक का शव रोड़ किनारे एक खेत से बरामद किया हैं। चेहरे पर घाव होने से पुलिस को हत्या की आशंका हैं, जिसका पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के दौरान मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर्स ने पीपीई कीट पहन रखी थी। ताकि संक्रमण से बचा जा सकें। रिपोर्ट सामने आने पर ही खुलासा होगा कि मामला हत्या का हैं या फिर गर्मी से मौत हुई हैं। घटना ग्राम टिगरिया की हैं, जहां शनिवार सुबह एक युवक का शव मिला हैं। मौके पर पहुंची कोतवाली थाना क्षेत्र की रामनगर चौकी पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। शव की पहचान हरदा के रहने वाले 40 वर्षीय युवक के रूप में हुई है। मृतक पत्नी और बच्चों के साथ यहीं रहता था। गांव में रहकर वह मजदूरी करता था। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक शराब पीने का आदी था। फिलहाल मामले की जांच की जा रही हैं। 9 महीने पहले एचआईवी पॉजिटिव आया था रामनगर चौकी प्रभारी नंदराम वासुरे ने बताया कि, मृतक के चेहरे पर घाव था, जो कि गर्मी और सड़क पर मुंह के बल गिरे होने के कारण आई चोंट के निशान हैं। हालांकि बाकी शरीर पर चोंटे नहीं थी। अंदरुनी चोट के कारण मौत हो सकती हैं, मामला संदिग्ध होने से शव का पोस्टमार्टम कराया हैं। रिपोर्ट आने पर क्लियर होगा कि युवक की हत्या हुई हैं या नेचुरल डेथ हैं। परिजनों ने बताया, 8-9 महीने पहले युवक की एचआईवी जांच हुई थी, जिसमें वह संक्रमित पाया गया था। बाद में डॉक्टरों ने परिवार के अन्य सदस्यों की जांच भी कराई, लेकिन सभी सदस्यों की रिपोर्ट निगेटिव थी। इसी कारण पत्नी उससे रिलेशनशिप में नहीं थी। बताते हैं कि, पिछले दो-तीन से वह अजीबो-गरीब हरकतें कर रहा था। ऐसे में आशंका है कि किसी ने जानबूझकर उसकी हत्या तो नहीं कर दी। इधर, डॉक्टरों ने बतौर सुरक्षा पीपीई कीट पहनकर पोस्टमार्टम किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *