तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन डीसी6 दिन पहले
- कॉपी लिंक

इनसेट- ईरानी सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई और डोनाल्ड ट्रम्प।
ईरान के सीनियर अधिकारी मोहसिन रजाई ने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा कि होर्मुज स्ट्रेट को अमेरिकी सेना की कब्रगाह बना दिया जाएगा। मोहसिन रजाई पहले ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) में कमांडर रह चुके हैं।
उन्होंने अमेरिकी सेना को समुद्री लुटेरा (पाइरेट) बताते हुए कहा कि अमेरिका दुनिया का इकलौता ऐसा पाइरेट है जिसके पास एयरक्राफ्ट कैरियर हैं।
रजाई ने पिछले महीने इस्फहान में एक अमेरिकी F-15E विमान गिराए जाने का जिक्र करते हुए कहा कि जैसे उस विमान का मलबा पड़ा था, वैसे ही अमेरिकी जहाजों और सैनिकों का भी अंजाम हो सकता है।
वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने चेतावनी दी है कि ईरान ने कोई गलती की, तो उस पर फिर से हमले हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका फिलहाल मजबूत स्थिति में है, जबकि तेहरान दबाव में है और समझौता करना चाहता है।
इसके अलावा ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर बताया कि पाकिस्तान की मध्यस्थता में ईरान की ओर से 14-पॉइंट का प्रस्ताव मिला है, जिसके डिटेल ड्राफ्ट का इंतजार है। इस नए प्रस्ताव का हम रीव्यू भी कर रहे है।

ईरान ने 3 अप्रैल को इस्फहान प्रांत में अमेरिका का F-15E फाइटर जेट गिरा दिया था, जिसकी तस्वीर 5 अप्रैल को जारी की गई थी।
ईरान के 14-पॉइंट प्रस्ताव में कई मुद्दे शामिल
ईरानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह 14-पॉइंट का प्रस्ताव अमेरिका के 9-पॉइंट प्लान के जवाब में भेजा गया है।
इसमें 30 दिनों के भीतर सभी मुद्दों के समाधान, भविष्य में हमलों के खिलाफ गारंटी, क्षेत्र से अमेरिकी सैनिकों की वापसी, फ्रीज किए गए ईरानी एसेट्स को रिलीज करने, प्रतिबंध हटाने और युद्ध के मुआवजे की मांग शामिल है।
इसके अलावा प्रस्ताव में होर्मुज स्ट्रेट को लेकर नया मैकेनिज्म बनाने, अमेरिकी नेवल नाकेबंदी खत्म करने और क्षेत्रीय संघर्षों को समाप्त करने की बात भी कही गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, समझौते के बाद परमाणु कार्यक्रम पर अलग से बातचीत का प्रस्ताव भी रखा गया है।

ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने 25 अप्रैल को अपने पाकिस्तान दौरे के दौरान प्रधानमंत्री शहबाज शरिफ से मुलाकात की। पाकिस्तान की मध्यस्थता में ईरान ने 14-पॉइंट प्रस्ताव पेश किया है।
पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स…
- फिर जंग का खतरा- ईरान के अधिकारी मोहम्मद जाफर असदी ने चेतावनी दी कि अमेरिका से फिर से युद्ध हो सकता है, ईरानी सेना इसके लिए तैयार है।
- 48 जहाजों ने रास्ता बदला- अमेरिका ने दावा किया कि पिछले 20 दिनों में 48 जहाजों ने उसके दबाव में ईरान के बंदरगाहों से हटाकर दूसरी दिशा में अपना रास्ता बदला है।
- होर्मुज खोलने का प्रस्ताव- ईरान के एक सीनियर अधिकारी ने पुष्टि की है कि उनके नए प्रस्ताव में पहले होर्मुज खोलने और अमेरिकी नाकेबंदी खत्म करने की बात है, जबकि परमाणु मुद्दे पर बातचीत बाद में की जाएगी।
- 16 अमेरिकी ठिकाने डैमेज- CNN की एक जांच रिपोर्ट के मुताबिक, जंग के दौरान ईरान ने मिडिल ईस्ट के 8 देशों में 16 अमेरिकी ठिकानों को नुकसान पहुंचाया है। इनमें से कई इस्तेमाल के लायक नहीं बचे।
- क्यूबा पर कब्जा- ट्रम्प ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिका तुरंत क्यूबा पर कब्जा कर सकता है। अगर ऐसा कुछ होता है, तो यह ईरान के साथ चल रही जंग के बाद हो सकता है।
ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
अपडेट्स
11:59 PM3 मई 2026
- कॉपी लिंक
IRGC की चेतावनी के बाद पर्शियन गल्फ से जहाज भागने लगे
पर्शियन गल्फ में तनाव बढ़ने के बीच कई कमर्शियल जहाजों को एंकर से हटकर वहां से निकलने के आदेश दिए गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, IRGC की चेतावनी के बाद जहाज यूएई के पास से हटकर दुबई की ओर जाने लगे।
UKMTO ने बताया कि यूएई के रास अल खैमाह के पास मौजूद कई जहाजों के कप्तानों ने सूचना दी कि उन्हें रेडियो मैसेज के जरिए अपनी जगह छोड़ने को कहा गया। एजेंसी ने कहा कि मामले की जांच जारी है और जहाजों को किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी देने को कहा गया है।
10:37 PM3 मई 2026
- कॉपी लिंक
एक्सपर्ट बोले- ईरान झुकने को तैयार नहीं, समझौते में यही सबसे बड़ी बाधा
ईरान और अमेरिका के बीच संभावित समझौते को लेकर नई टिप्पणी सामने आई है। एक्सपर्ट ने कहा है कि डील की दिशा में कुछ हलचल दिख रही है, लेकिन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का रुख ही सबसे बड़ी बाधा बन सकता है।
ईरान पॉडकास्ट की होस्ट और सेंटर फॉर इंटरनेशनल पॉलिसी की सीनियर फेलो नेगर मोर्तजावी ने अल जजीरा से कहा कि ईरान अपने प्रस्ताव में बदलाव करके लचीलापन दिखा रहा है। उन्होंने कहा कि ट्रम्प भी युद्ध से बाहर निकलना चाहते हैं।
हालांकि, मोर्तजावी के मुताबिक असली समस्या यह है कि मामला अब “अहंकार” का बन गया है। उन्होंने कहा कि ट्रम्प खुद को पूरी तरह विजेता के रूप में देखना चाहते हैं और ईरान से पूरी तरह सरेंडर की उम्मीद कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि हकीकत यह है कि ईरान पूरी तरह झुकने वाला नहीं है। ऐसे में जब तक व्हाइट हाउस इस बात को नहीं समझेगा, तब तक दोनों पक्षों के बीच अलग-अलग मुद्दों पर समझौते की कोशिश मुश्किल बनी रहेगी।
09:31 PM3 मई 2026
- कॉपी लिंक
ट्रम्प बोले- हॉर्मुज खोलने के लिए कदम उठाएंगे
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि हॉर्मुज जलडमरूमध्य में फंसे जहाजों को सोमवार सुबह से निकालने की कोशिश शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया कि अमेरिकी प्रतिनिधियों को निर्देश दिया गया है कि जहाजों और उनके क्रू को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए हर संभव प्रयास करें।
ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर लिखा कि यह कदम मानवीय आधार पर उठाया जा रहा है, क्योंकि कई जहाजों में खाने-पीने का सामान कम हो रहा है। अगर कोई इस प्रक्रिया में बाधा डालता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
08:29 PM3 मई 2026
- कॉपी लिंक
अप्रैल में कुवैत का कच्चा तेल निर्यात शून्य, 35 साल बाद ऐसा
टैंकरट्रैकर्स के मुताबिक, अप्रैल 2026 में कुवैत ने कच्चे तेल का निर्यात नहीं किया। 1991 के खाड़ी युद्ध के बाद पहली बार ऐसा हुआ। कुवैत तेल उत्पादन कर रहा है, लेकिन कच्चा तेल बाहर नहीं भेजा गया।
07:42 PM3 मई 2026
- कॉपी लिंक
ईरान के प्रस्ताव को ट्रम्प ने नकारा, नेतन्याहू को माफी देने की सलाह
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के नए प्रस्ताव को साफ तौर पर खारिज कर दिया है। उन्होंने इजरायली मीडिया कान न्यूज से बात करते हुए कहा कि मैंने इसे पूरी तरह देखा है, लेकिन यह स्वीकार नहीं है।
ट्रम्प ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के मामले पर मीडिया से कहा- अपने राष्ट्रपति से कहिए कि वे बीबी (नेतन्याहू) को माफ कर दें। वह युद्ध के समय के प्रधानमंत्री हैं। इस समय इजरायल को ऐसा प्रधानमंत्री चाहिए जो पूरी तरह युद्ध पर ध्यान दे सके।इजरायल के बनने में उनका और नेतन्याहू का बड़ा योगदान रहा है।
07:37 PM3 मई 2026
- कॉपी लिंक
ईरान और स्पेन के विदेश मंत्रियों के बीच फोन पर चर्चा
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बयान में कहा कि ईरान और स्पेन के विदेश मंत्रियों के बीच युद्ध से जुड़े हालात और दोनों देशों के रिश्तों पर चर्चा फोन पर बातचीत हुई। ईरान के विदेश मंत्री ने स्पेन के अपने समकक्ष को युद्ध खत्म करने के लिए उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी। ईरान कूटनीतिक तरीकों से इस संघर्ष को खत्म करने की कोशिश कर रहा है।
ईरान का कहना है कि इन कोशिशों का मकसद क्षेत्र में लंबे समय तक शांति और स्थायी सुरक्षा सुनिश्चित करना है। हालांकि बातचीत कब हुई और किन अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
05:32 PM3 मई 2026
- कॉपी लिंक
कुवैत को जून में ऑयल प्रोडक्शन बढ़ने की उम्मीद
कुवैत के तेल मंत्री के अनुसार, जून महीने में देश का तेल उत्पादन बढ़कर 2.6 मिलियन बैरल प्रति दिन (लगभग 26 लाख बैरल) हो सकता है।
ओपेक+ (OPEC+) समूह के 7 देशों ने भी जून में अपने ऑयल प्रोडक्शन टारगेट को 1,88,000 बैरल प्रतिदिन बढ़ाने का फैसला किया है। यह लगातार तीसरा महीना है जब उत्पादन बढ़ाने की बात कही गई है।
हालांकि, रिपोर्ट में कहा गया है कि यह बढ़ोतरी ज्यादा प्रभावी नहीं हो सकती। इसकी वजह यह है कि होर्मुज अभी भी बंद है।
05:17 PM3 मई 2026
- कॉपी लिंक
होर्मुज में कार्गो शिप पर बोट्स से हमला
होर्मुज स्ट्रेट में एक बड़े कार्गो जहाज पर छोटे-छोटे नावों से हमला किया गया है। यह घटना रविवार को ईरान के तट से करीब 11 मील दूर हुई।
यूके के मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस सेंटर के अनुसार, इस हमले में कोई घायल नहीं हुआ। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि ईरान पहले भी इस इलाके में स्पीड बोट्स का इस्तेमाल करके कई जहाजों पर हमला कर चुका है और कुछ जहाजों को कब्जे में भी लिया है।
इस बीच, ईरान की संसद के उपाध्यक्ष अली निकजाद ने कहा है कि ईरान होर्मुज से पीछे नहीं हटेगा और यह इलाका अब पहले जैसा नहीं रहेगा।
04:42 PM3 मई 2026
- कॉपी लिंक
गाजा में 8 हजार लोगों के शव मलबे में दबे, 90% इलाका तबाह
गाजा में करीब 8,000 लोगों के शव अभी भी मलबे के नीचे दबे हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इजराइली के हमलों के बाद यहां बहुत कम मलबा हटाया जा सका है।
संयुक्त राष्ट्र से जुड़े एक अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि मलबा हटाने का काम बहुत धीमा चल रहा है और इसे पूरा होने में 7 साल तक लग सकते हैं।
गाजा में कई परिवार अब भी अपने रिश्तेदारों के शव निकालने का इंतजार कर रहे हैं, ताकि उनका अंतिम संस्कार कर सकें।
लोकल सिविल डिफेंस का कहना है कि उनके पास भारी मशीनों की कमी है, जिससे मलबा हटाने का काम और धीमा हो रहा है।
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि पिछले साल हुए सीजफायर के बावजूद हिंसा पूरी तरह नहीं रुकी। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, इस दौरान 828 लोगों की मौत और 2,342 लोग घायल हुए हैं।
दो साल की इस लड़ाई में गाजा में 72,000 से ज्यादा लोग मारे गए और 1.72 लाख से ज्यादा घायल हुए हैं। करीब 90% इन्फ्रास्ट्रक्चर तबाह हो चुका है।
संयुक्त राष्ट्र का अनुमान है कि गाजा को फिर से बसाने में करीब 70 बिलियन डॉलर(लगभग ₹5.8 लाख करोड़) का खर्च आएगा।
04:30 PM3 मई 2026
- कॉपी लिंक
अमेरिका के दबाव में ईरानी बंदरगाहों के पास 49 जहाजों ने रास्ता बदला
अमेरिकी सेना के सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने बताया है कि ईरान के बंदरगाहों पर चल रही घेराबंदी के दौरान अब तक 49 व्यापारिक जहाजों का रास्ता बदल दिया गया है।
CENTCOM के मुताबिक, उसके कमांडर एडमिरल ब्रैड कूपर ने USS मिलियस नाम के युद्धपोत का दौरा किया, जो इस मिशन के तहत इलाके में गश्त कर रहा है।
03:59 PM3 मई 2026
- कॉपी लिंक
लेबनान पर इजराइल के हमले में अब तक 2,679 लोगों की मौत
लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, इजराइल के हमलों में मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 2,679 हो गई है। मंत्रालय ने बताया कि 2 मार्च से 3 मई के बीच हुए हमलों में कुल 2,679 लोगों की मौत हुई और 8,229 लोग घायल हुए हैं।
03:47 PM3 मई 2026
- कॉपी लिंक
इजराइली सेना पर हिजबुल्लाह का ड्रोन और रॉकेट अटैक
हिजबुल्लाह ने दावा किया है कि उसने दक्षिण लेबनान में इजराइली सेना पर ड्रोन और रॉकेट से हमले किए।
रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार सुबह लोकल समयानुसार करीब 11:30 बजे अल-बय्याद इलाके में इजराइली वाहनों और सैनिकों को निशाना बनाया गया। हिजबुल्लाह ने कहा कि इस हमले में कामीकाजे ड्रोन का इस्तेमाल किया गया।
इसके बाद दोपहर लोकल समयानुसार करीब 2:30 बजे अल-कांतारा इलाके में भी इजराइली सेना पर रॉकेट से हमला किया गया।
02:52 PM3 मई 2026
- कॉपी लिंक
जर्मनी बोला- ईरान होर्मुज खोले और एटमी प्रोग्राम बंद करे
जर्मनी के विदेश मंत्री योहान वाडेफुल ने ईरान से बात करके कहा है कि वह होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोले और अपना परमाणु कार्यक्रम बंद करे।
उन्होंने कहा कि जर्मनी, अमेरिका का करीबी सहयोगी है और दोनों की यही मांग है कि ईरान परमाणु हथियारों को पूरी तरह छोड़ दे और होर्मुज का रास्ता तुरंत खोल दे।
02:21 PM3 मई 2026
- कॉपी लिंक
इजराइल ने लेबनान में हिजबुल्लाह के 100 से ज्यादा हथियार बरामद किए
इजराइली सेना का कहना है कि उसने दक्षिण लेबनान में 24 घंटे के अंदर हिजबुल्लाह के 100 से ज्यादा हथियार बरामद किए हैं।
सेना के मुताबिक, इनमें कलाश्निकोव जैसी राइफलें, करीब 20 रॉकेट, स्नाइपर गन और अन्य युद्ध से जुड़े सामान शामिल हैं।
यह हथियार दक्षिण लेबनान के राशाफ इलाके में मिले हैं। यह कार्रवाई इजराइल की 401वीं ब्रिगेड ने की।
02:04 PM3 मई 2026
- कॉपी लिंक
फिलिस्तीन में इजराइली सेना की गोलीबारी में एक युवक की मौत
फिलिस्तीन में वेस्ट बैंक के नाब्लुस शहर में इजराइली सेना की कार्रवाई में एक फिलिस्तीनी युवक की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 26 साल के नायफ फेरास समारो को सिर में गोली लगी थी, जिससे उनकी मौत हो गई।
घायलों में दो बच्चे भी शामिल हैं। उन्हें सीधी गोली लगी, जिसमें एक को कमर के पास और दूसरे को सीने में गोली लगी।
रेड क्रिसेंट के मुताबिक, इस कार्रवाई के दौरान आंसू गैस (टियर गैस) के कारण करीब 40 लोग प्रभावित हुए। इनमें से 10 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
01:44 PM3 मई 2026
- कॉपी लिंक
रिपोर्ट- इजराइल के फैसले अब अमेरिका ले रहा है
इजराइल और ईरान के बीच चल रहे तनाव में अब ज्यादा फैसले अमेरिका से लिए जा रहे हैं। शुरुआत में इजराइली पीएम नेतन्याहू को लगा था कि उनका देश अमेरिका के साथ मिलकर एक बड़ी लड़ाई लड़ रहा है। लेकिन अब चर्चा इस बात पर हो रही है कि अहम फैसले वॉशिंगटन से आ रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि लेबनान में हुआ सीजफायर भी नेतन्याहू का फैसला नहीं था, बल्कि ट्रम्प ने इसे तय किया और इजराइल को मानना पड़ा।
अब यह युद्ध लंबा और महंगा हो सकता है, जिसे वॉर ऑफ एट्रिशन यानी धीरे-धीरे कमजोर करने वाली लड़ाई कहा जा रहा है।
इस बीच, लगातार नुकसान और इंतजार की वजह से नेतन्याहू की लोकप्रियता (पोल नंबर) पर भी असर पड़ रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, उन्हें आगे के फैसलों के लिए अमेरिका के संकेत का इंतजार करना पड़ रहा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नेतन्याहू को हर फैसले के लिए अब अमेरिका की मंजूरी का इंतजार करना पड़ रहा है।
12:56 PM3 मई 2026
- कॉपी लिंक
स्पेन ने इजराइल से अपने नागरिक को रिहा करने की मांग की
स्पेन ने इजराइल से अपने एक नागरिक को तुरंत छोड़ने की मांग की है। इस व्यक्ति को उस समय पकड़ा गया था, जब वह गाजा की मदद के लिए जा रहे जहाज पर था। इजराइल की अदालत ने उसकी हिरासत 2 दिन और बढ़ा दी है।
स्पेन का कहना है कि उसे गलत तरीके से पकड़ा गया है। इस व्यक्ति का नाम सैफ अबू केशेक है। कोर्ट में सुनवाई के दौरान स्पेन का एक अधिकारी भी उसके साथ था।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, उसके साथ एक ब्राजील का व्यक्ति भी पकड़ा गया है और दोनों को अभी हिरासत में रखा गया है।

स्पेन का नागरिक अबू केशेक, जिसे इजराइली सेना ने पकड़ा है।
12:37 PM3 मई 2026
- कॉपी लिंक
इजराइली हमले से लेबनान में 5 लोग घायल, इनमें 4 मेडिकल वर्कर
लेबनान के दक्षिणी हिस्से में इजराइल के हमले में कम से कम 5 लोग घायल हो गए हैं। इनमें 4 पैरामेडिक्स (मेडिकल स्टाफ) भी शामिल हैं। यह हमला टायर जिले के सरीफा इलाके में हुआ। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, यह हवाई हमला एक मेडिकल सेंटर के पास हुआ।
सरकार ने इन हमलों की निंदा की है और कहा है कि युद्ध के दौरान अस्पताल और मेडिकल जगहों को सुरक्षित रखना चाहिए। मंत्रालय ने जिनेवा कन्वेंशन का हवाला देते हुए कहा कि नियमों के अनुसार मेडिकल सुविधाओं को निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए।
12:17 PM3 मई 2026
- कॉपी लिंक
ईरान ने अमेरिका को भेजी शांति प्रस्ताव वाली लिस्ट में बदलाव किया
ईरान ने अमेरिका को भेजी गई अपनी शांति प्रस्ताव की नई लिस्ट में थोड़ा बदलाव किया है, ताकि वह लचीलापन दिखा सके। तेहरान के एक प्रोफेसर के मुताबिक, ईरान की नई लिस्ट में पहले वाली सभी 10 बातें शामिल हैं, लेकिन उनका क्रम बदल दिया गया है।
पहले ईरान ने अपने परमाणु कार्यक्रम (यूरेनियम एनरिचमेंट) को सबसे ऊपर रखा था और उस पर बात करने से मना कर दिया था। अब नई लिस्ट में-
- सबसे पहले लड़ाई खत्म करने की बात रखी गई है
- दूसरे नंबर पर होर्मुज खोलने की बात है
- परमाणु मुद्दा अब तीसरे नंबर पर है
12:00 PM3 मई 2026
- कॉपी लिंक
इजराइली सैनिकों पर लेबनान में लूटपाट के आरोप
दक्षिण लेबनान में इजराइली सैनिकों पर लूटपाट करने के आरोप लगे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, सेना के अधिकारी इसे रोकने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन पूरी तरह रोक नहीं पा रहे।
एक सैनिक ने बताया कि उसने कई जगहों पर सैनिकों को सामान उठाते देखा। उसके मुताबिक, कुछ सैनिक हथियार, गहने, कंबल और तस्वीरें जैसी चीजें अपने साथ ले जा रहे थे।
एक और घटना में, एक कमांडर ने सैनिकों को लूट का सामान इजराइल ले जाने से रोका।
रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि खाली पड़े घरों और दुकानों से भी सामान उठाया गया, क्योंकि लोग लड़ाई के डर से वहां से भाग चुके थे। इससे पहले गाजा में भी ऐसे आरोप सामने आ चुके हैं।
इजराइली सेना प्रमुख ने हाल ही में इस मुद्दे पर सख्त चेतावनी दी है और कहा है कि लूटपाट बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
11:47 AM3 मई 2026
- कॉपी लिंक
मिडिल ईस्ट की तरफ अमेरिकी सैन्य विमानों की एक्टिविटी बढ़ी
मिडिल ईस्ट की तरफ अमेरिकी सेना के विमानों की आवाजाही अचानक बढ़ गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार को यूरोप से मिडिल ईस्ट की ओर जाने वाले अमेरिकी सैन्य विमानों की संख्या में काफी बढ़ोतरी देखी गई।
एक फ्लाइट ट्रैकिंग ऐप के मुताबिक, शनिवार को यूरोप से कई अमेरिकी विमान इस इलाके की तरफ जाते हुए देखे गए। यह आम दिनों से ज्यादा है।
ज्यादातर विमान ट्रांसपोर्ट और ईंधन भरने वाले हैं। इनमें C-17A ग्लोबमास्टर III जैसे बड़े कार्गो विमान शामिल हैं, जो करीब 77 टन सामान और लगभग 100 सैनिकों को एक साथ ले जा सकते हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, कम से कम 12 ऐसे विमान मिडिल ईस्ट की ओर भेजे गए, जिनमें से कुछ जर्मनी से उड़ान भरे।
11:16 AM3 मई 2026
- कॉपी लिंक
ईरान के शांति प्रस्ताव पर ट्रम्प को भरोसा नहीं
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के नए शांति प्रस्ताव की समीक्षा करने की बात कही है, लेकिन इसकी सफलता पर संदेह जताया। उन्होंने कहा कि ईरान ने अभी तक अपने अपराधों की कीमत नहीं चुकाई है।
ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा कि वे ईरान के भेजे गए प्रस्ताव को जल्द देखेंगे, लेकिन इसके स्वीकार होने की संभावना कम है। उनका कहना है कि पिछले 47 साल में ईरान ने जो किया, उसके लिए उसे बड़ी कीमत चुकानी बाकी है।
दरअसल ईरान की एजेंसियों के मुताबिक, तेहरान ने पाकिस्तान के जरिए अमेरिका को 14-पॉइंट प्रस्ताव भेजा है। इसमें सभी मोर्चों पर संघर्ष खत्म करने और होर्मुज स्ट्रेट के लिए नया फ्रेमवर्क बनाने की बात शामिल है। पढ़ें पूरी खबर…

11:04 AM3 मई 2026
- कॉपी लिंक
ईरान जंग के 2 महीने, दुनिया में मंदी का संकट, दावा- अमेरिका ने ₹95 लाख करोड़ खर्चे
अमेरिका की ईरान के खिलाफ 28 फरवरी को शुरू हुई जंग को दो महीने हो चुके हैं, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने इसे छोटी और निर्णायक लड़ाई बताया था, लेकिन अब हालात उलट दिख रहे हैं।
जंग रुकी जरूर है, पर खत्म नहीं हुई। इस जंग में अब तक ईरान के 3,600 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें 1,700 से ज्यादा आम नागरिक हैं।
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के मुख्य अर्थशास्त्री पियरे-ओलिवियर गोरिन्शास ने चेतावनी दी है कि अगर यह संघर्ष लंबा चलता है और तेल की कीमतें ऊंची बनी रहती हैं, तो ग्लोबल आर्थिक ग्रोथ रेट गिरकर करीब 2% तक आ सकती है, जिसे आम तौर पर ग्लोबल मंदी माना जाता है।
IMF ने बताया कि जंग से पहले उम्मीद थी कि इस साल वैश्विक महंगाई 4.1% से घटकर 3.8% हो जाएगी, लेकिन अब 4.4% तक पहुंचने का अनुमान है। पढ़ें पूरी खबर…

10:53 AM3 मई 2026
- कॉपी लिंक
ईरान बोला- होर्मुज को अमेरिकी सेना की कब्रगाह बना देंगे
ईरान के सीनियर अधिकारी मोहसिन रजाई ने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा कि होर्मुज स्ट्रेट को अमेरिकी सेना की कब्रगाह बना दिया जाएगा। मोहसिन रजाई पहले ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) में कमांडर रह चुके हैं।
उन्होंने अमेरिकी सेना को समुद्री लुटेरा (पाइरेट) बताया। उन्होंने कहा कि अमेरिका दुनिया का इकलौता ऐसा पाइरेट है जिसके पास एयरक्राफ्ट कैरियर हैं। ईरान के पास इन पाइरेट्स का मुकाबला करने की पूरी ताकत है।
रजाई ने पिछले महीने इस्फहान में एक अमेरिकी F-15E विमान गिराए जाने का जिक्र करते हुए कहा कि जैसे वहां मलबा पड़ा था, वैसे ही अमेरिकी जहाजों और सैनिकों का भी अंजाम हो सकता है।
10:21 AM3 मई 2026
- कॉपी लिंक
अमेरिका से F-35 और F-15IA फाइटर जेट खरीदेगा इजराइल
इजराइल ने अमेरिका से नए लड़ाकू विमान खरीदने के बड़े प्लान को मंजूरी दे दी है। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, इस डील के तहत इजराइल दो नई स्क्वाड्रन खरीदेगा, जिनमें F-35 और F-15IA जैसे आधुनिक फाइटर जेट शामिल होंगे। ये विमान अमेरिकी कंपनियों लॉकहीड मार्टिन और बोइंग से खरीदे जाएंगे।
09:59 AM3 मई 2026
- कॉपी लिंक
गाजा जा रहे दो विदेशी कार्यकर्ता आज इजराइली अदालत में पेश होंगे
गाजा की मदद के लिए जा रहे एक जहाजों के समूह (फ्लोटिला) से जुड़े दो विदेशी कार्यकर्ताओं को आज इजराइल की अदालत में पेश किया जाएगा। यह जानकारी एक इजराइली मानवाधिकार संगठन ने दी है।
यह फ्लोटिला 50 से ज्यादा जहाजों का ग्रुप है, जो फ्रांस, स्पेन और इटली से गाजा के लिए रवाना हुआ था। इसका मकसद गाजा पर लगी इजराइली पाबंदी (ब्लॉकेड) को तोड़कर वहां मदद पहुंचाना था।
इजराइली सेना ने गुरुवार को ग्रीस के पास अंतरराष्ट्रीय समुद्र में इन जहाजों को रोक लिया। सेना का कहना है कि उसने करीब 175 लोगों को हिरासत में लिया, जिनमें से दो को पूछताछ के लिए इजराइल लाया गया।
इन दो लोगों में स्पेन के सैफ अबू केशेक और ब्राजील के थियागो अविलो शामिल हैं। इन्हें अश्केलोन की अदालत में पेश किया जाना है।
09:45 AM3 मई 2026
- कॉपी लिंक
अल-अक्सा मस्जिद के अंदर बलि देने की कोशिश, 21 लोग हिरासत में
इजराइल की पुलिस ने 21 लोगों को पकड़ा, जिन्होंने अल-अक्सा मस्जिद के अंदर बलि देने की कोशिश की। यह घटना पासओवर त्योहार के दौरान हुई।
पुलिस ने बताया कि कुछ लोग जबरदस्ती मस्जिद के अंदर घुसना चाहते थे। उनके साथ एक बकरी भी थी, जिसे वे बलि के लिए लाए थे। पुलिस ने उन्हें रोक लिया और हिरासत में ले लिया। बाद में इन लोगों को कोर्ट में पेश किया गया और फिर छोड़ दिया गया।
अल-अक्सा मस्जिद में अक्सर ऐसे विवाद होते रहते हैं। यहां गैर-मुस्लिम लोग तय समय पर आ सकते हैं, लेकिन वहां पूजा या धार्मिक काम करने की इजाजत नहीं होती।

09:25 AM3 मई 2026
- कॉपी लिंक
इजराइल ने लेबनान में हिजबुल्लाह के 2 लड़ाकों को मारा
इजराइल की सेना ने दावा किया है कि उसने दक्षिण लेबनान में हिजबुल्लाह के दो लड़ाकों को मार गिराया है। सेना के अनुसार, ये लड़ाके ऐसी जगहों पर मौजूद थे जहां से उन्हें इजराइली सैनिकों के लिए खतरा माना गया।
सेना ने कहा कि इन लोगों की पहचान करने के बाद उन पर हमला किया गया और उन्हें खत्म कर दिया गया। इजराइल ने दक्षिण लेबनान के कुछ गांवों के लिए नए जबरन खाली कराने के आदेश भी जारी किए हैं।

09:01 AM3 मई 2026
- कॉपी लिंक
ईरान हमलों से प्रभावित यूनिवर्सिटी को म्यूजियम में बदलेगा
ईरान के अधिकारियों ने देश के इस्फहान यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी के उस हिस्से को म्यूजियम में बदलने की योजना बनाई है, जो अमेरिका-इजराइल के हमलों में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ था।
संस्थान के प्रमुख जफरोल्लाह कलंतरी ने कहा कि इस क्षतिग्रस्त जगह को वॉर म्यूजियम के रूप में सुरक्षित रखा जाएगा, ताकि यह देश पर पड़े वैज्ञानिक नुकसान का रिकॉर्ड बन सके।
अल जजीरा के मुताबिक कलंतरी ने बताया कि, यूनिवर्सिटी के लिए नया भवन और आधुनिक उपकरण लगाने के लिए अलग जमीन दे दी गई है। शुरुआती आकलन के अनुसार यूनिवर्सिटी को हुए नुकसान की लागत लगभग 11 मिलियन डॉलर है।
रिपोर्ट के अनुसार, जंग में अब तक ईरान की 30 से ज्यादा यूनिवर्सिटियों पर हमले हुए थे। जिनमें तेहरान के अन्य नागरिक क्षेत्रों में भी नुकसान हुआ।
08:10 AM3 मई 2026
- कॉपी लिंक
अमेरिका की ईरान शांति वार्ता टीम में निक स्टुअर्ट की नियुक्ति

व्हाइट हाउस ने US स्टेट डिपार्टमेंट के ‘ईरान एक्शन ग्रुप’ में चीफ ऑफ स्टाफ रह चुके निक स्टुअर्ट को ईरान संघर्ष खत्म करने के लिए बनाई गई कूटनीतिक टीम में सलाहकार के रूप में शामिल किया है।
CBS न्यूज के मुताबिक, व्हाइट हाउस प्रवक्ता ओलिविया वेल्स ने उन्हें तेज और अनुभवी नीति एक्सपर्ट बताया और कहा कि वह टीम के महत्वपूर्ण सहयोगी होंगे, जिसका नेतृत्व विशेष दूत स्टीव विटकॉफ कर रहे हैं।
वेल्स के मुताबिक, स्टुअर्ट का ईरान मामलों में गहरा अनुभव है और वह पहले ट्रम्प प्रशासन के दौरान विदेश विभाग और कैपिटल हिल में काम कर चुके हैं।
स्टुअर्ट पहले फाउंडेशन फॉर डिफेंस ऑफ डेमोक्रेसी से जुड़े रहे हैं, जो ईरान के खिलाफ सख्त रुख का समर्थन करता है।
07:29 AM3 मई 2026
- कॉपी लिंक
भारत में ईंधन की सप्लाई पूरी तरह स्थिर
केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि देश में ईंधन की सप्लाई अभी पूरी तरह स्थिर है। साथ ही गैस के दाम बढ़ना या घटना दुनिया भर के हालात पर निर्भर करता है, खासकर जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल महंगा हो।
जोशी ने यह भी कहा कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर सिर्फ केंद्र नहीं, बल्कि राज्य सरकारों के टैक्स का भी असर पड़ता है।
06:46 AM3 मई 2026
- कॉपी लिंक
होर्मुज ब्लॉक होने के बाद सीरिया नया विकल्प बना
होर्मुज स्ट्रेट की नाकेबंदी और बढ़ते सुरक्षा तनाव से यह अहम समुद्री तेल मार्ग बाधित हैं। ऐसे में सीरिया एक वैकल्पिक ऊर्जा कॉरिडोर के रूप में उभर रहा है।
अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, सैकड़ों इराकी तेल टैंकर कच्चा तेल लेकर सड़क के रास्ते सीरिया के तटीय बंदरगाह बनियास पोर्ट तक पहुंच रहे हैं, जहां से इसे यूरोप की ओर भेजा जा रहा है।
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, यह ओवरलैंड रूट महंगा जरूर है, लेकिन मौजूदा हालात में ऊर्जा आपूर्ति को बनाए रखने के लिए जरूरी विकल्प बन गया है।
06:14 AM3 मई 2026
- कॉपी लिंक
OPEC+ की बैठक, नए तेल कोटे तय होंगे
OPEC+ के सात सदस्य देश आज तेल उत्पादन स्तर तय करने के लिए बैठक कर रहे हैं। यह पहली बैठक है जब UAE इसमें शामिल नहीं होगा। अल जजीरा के मुताबिक, बैठक में उत्पादन को रोजाना 1,88,000 बैरल तक बढ़ाने पर सहमति बन सकती है।
दुनिया के बड़े तेल उत्पादकों में से एक UAE ने शुक्रवार को OPEC और OPEC+ से आधिकारिक रूप से अलग होने की घोषणा की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उसने उत्पादन सीमाओं से असंतोष के चलते यह कदम उठाया।
05:46 AM3 मई 2026
- कॉपी लिंक
IDF ने दक्षिण लेबनान के 12 कस्बे खाली करने को कहा
इजराइली सेना (IDF) ने दक्षिण लेबनान के 12 कस्बों और गांवों पर हमले की चेतावनी देते हुए वहां के लोगों को घर छोड़ने का आदेश दिया है।
IDF ने लोगों से कहा कि वे अपने घरों से कम से कम 1,000 मीटर दूर खुले इलाकों में शिफ्ट हो जाएं। यह कार्रवाई हिजबुल्लाह के खिलाफ ऑपरेशन का हिस्सा है।
05:06 AM3 मई 2026
- कॉपी लिंक
दक्षिणी लेबनान पर इजराइल की लगातार बमबारी जारी



04:24 AM3 मई 2026
- कॉपी लिंक
मिडिल ईस्ट सहयोगियों को हथियार देगा अमेरिका
अमेरिका के US स्टेट डिपार्टमेंट ने मिडिल ईस्ट के सहयोगी देशों को करीब 8.6 अरब डॉलर के हथियार और सैन्य सेवाओं की बिक्री को मंजूरी दी है। इन सौदों में इजराइल, कुवैत, कतर और UAE शामिल हैं।
अल जजीरा के मुताबिक, कतर को 4.01 अरब डॉलर के पैट्रियट एयर और मिसाइल डिफेंस सिस्टम से जुड़ी सेवाएं और उपकरण मिलेंगे। कुवैत को 2.5 अरब डॉलर का इंटीग्रेटेड बैटल कमांड सिस्टम दिया जाएगा।
इजराइल और UAE को एडवांस्ड प्रिसिजन किल वेपन सिस्टम्स की मंजूरी मिली है, जिनकी कीमत 992 मिलियन डॉलर और 147 मिलियन डॉलर है।
03:29 AM3 मई 2026
- कॉपी लिंक
ईरानी सुपरटैंकर ने US नाकेबंदी तोड़ी
ईरान की नेशनल ईरानियन टैंकर कंपनी का एक VLCC सुपरटैंकर अमेरिकी नाकेबंदी को चकमा देकर एशिया-प्रशांत क्षेत्र तक पहुंच गया है।
अल जजीरा के मुताबिक, “ह्यूज” नाम का यह जहाज करीब 1.9 मिलियन बैरल कच्चा तेल लेकर जा रहा है, जिसकी कीमत लगभग 220 मिलियन डॉलर बताई गई है।
यह टैंकर आखिरी बार श्रीलंका के पास देखा गया था और फिलहाल इंडोनेशिया के लोम्बोक स्ट्रेट से होते हुए रियाउ द्वीपसमूह की ओर बढ़ रहा है।
बताया गया है कि यह जहाज मार्च से अपना ऑटोमैटिक आइडेंटिफिकेशन सिस्टम (AIS) बंद रखे हुए था, जिससे उसकी ट्रैकिंग मुश्किल हो गई।
ईरान का दावा है कि उसके दर्जनों जहाज इस नाकेबंदी को पार कर चुके हैं, जबकि अमेरिका का कहना है कि उसने कई जहाजों को वापस लौटने पर मजबूर किया है और इस कार्रवाई से ईरान को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
02:56 AM3 मई 2026
- कॉपी लिंक
ईरान होर्मुज को लेकर नया कानून लाएगा
ईरान होर्मुज स्ट्रेट को लेकर नया कानून लाने की तैयारी कर रहा है। ईरानी संसद के उपाध्यक्ष हमीदरेजा हाजी-बाबाई ने कहा कि इस कानून के तहत इजराइल के जहाजों को इस समुद्री रास्ते से गुजरने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि प्रस्तावित बिल में यह भी कहा गया है कि दुश्मन देशों के जहाज तभी गुजर पाएंगे, जब वे युद्ध का मुआवजा देंगे।
इसके अलावा, दूसरे देशों के जहाजों को भी ईरान से अनुमति लेनी होगी, तभी वे इस रास्ते का इस्तेमाल कर सकेंगे।
हाजी-बाबाई ने कहा कि अब होर्मुज में जहाजों की आवाजाही पहले जैसी नहीं रहेगी और युद्ध के बाद हालात बदल जाएंगे।

02:13 AM3 मई 2026
- कॉपी लिंक
भारत आ रहा LPG कैरियर होर्मुज से निकला
भारत आ रहा LPG कैरियर ‘MT सर्व शक्ति’ शनिवार को होर्मुज से सुरक्षित निकल गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह कैरियर जहाज 13 मई को विशाखापत्तनम पहुंचेगा।
यह कैरियर 46,313 मीट्रिक टन LPG ले जा रहा है। साथ ही इस जहाज में 20 क्रू मेंबर है, जिनमें 18 भारतीय नागरिक है।
पोर्ट्स, शिपिंग और वॉटरवेज मंत्रालय ने शनिवार को वेस्ट एशिया में हो रहे डेवलपमेंट को देखते हुए समुद्री सुरक्षा और शिपिंग ऑपरेशन पर एक अपडेट जारी किया।
इसमें कहा गया है कि इस इलाके में सभी भारतीय नाविक सुरक्षित हैं और पिछले 24 घंटों में भारतीय झंडे वाले जहाजों से जुड़ी कोई घटना नहीं हुई है। डायरेक्टरेट जनरल ऑफ शिपिंग कंट्रोल रूम, स्थिति पर नजर रख रहा है।
मंत्रालय के मुताबिक खाड़ी क्षेत्र में अलग-अलग जगहों से अब तक 2,922 से ज्यादा भारतीय नाविकों को सुरक्षित वापस लाया जा चुका है, जिसमें पिछले 24 घंटों में 30 नाविक शामिल हैं।
01:52 AM3 मई 2026
- कॉपी लिंक
UN रिपोर्टर: अंतरराष्ट्रीय जल में इजराइली कार्रवाई अपराध
संयुक्त राष्ट्र की विशेष रिपोर्टर फ्रांसेस्का अल्बानेसे ने अंतरराष्ट्रीय जल से गाजा जा रहे ग्लोबल सुमूद फ्लोटिला को रोकने पर इजराइल की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर दो कार्यकर्ताओं की तुरंत रिहाई की मांग की।
अल्बानेसे ने कहा कि “यह बेहद आपत्तिजनक है कि इजराइल यूरोपीय जलक्षेत्र में गश्त कर रहा है, नावें जब्त कर रहा है और लोगों को उठा रहा है।” उन्होंने इसे ‘बंधक बनाना’ करार देते हुए अपराध बताया।
अल जजीजा के मुताबिक 1 मई को अंतरराष्ट्रीय समुद्र में इजराइली बलों ने इस फ्लोटिला को रोका था। अधिकांश लोगों को छोड़ दिया गया, जबकि दो कार्यकर्ताओं को इजराइल ले जाया गया, जहां उनकी सुनवाई रविवार को होनी है।
01:45 AM3 मई 2026
- कॉपी लिंक
ट्रम्प बोले- जर्मनी से 5,000 से ज्यादा सैनिक हटेंगे

जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प। (फाइल फोटो)
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि जर्मनी से अमेरिकी सैनिकों की वापसी 5,000 से कहीं ज्यादा होगी। फ्लोरिडा में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा, “हम काफी बड़ी कटौती करने जा रहे हैं।”
पेंटागन ने शुक्रवार को जर्मनी से सैनिकों की संख्या घटाने का ऐलान किया था, जो यूरोप में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य बेस है।
यह फैसला ऐसे समय में आया है जब ईरान युद्ध को लेकर अमेरिका और उसके यूरोपीय सहयोगियों के बीच संबंधों में तनाव बढ़ रहा है।
01:44 AM3 मई 2026
- कॉपी लिंक
अमेरिका ईरान के प्रस्ताव पर समीक्षा कर रहा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शनिवार को कहा कि वह युद्ध खत्म करने के लिए ईरान के नए प्रस्ताव की समीक्षा कर रहे हैं। लेकिन उन्हें इस बात पर संदेह है कि इससे कोई समझौता हो पाएगा।
रिपोर्टरों से बात करने के कुछ देर बाद ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर इस प्रस्ताव को लेकर टिप्पणी की और कहा कि “मुझे नहीं लगता कि यह स्वीकार्य होगा, क्योंकि उन्होंने पिछले 47 वर्षों में मानवता और दुनिया के साथ जो किया है, उसकी अभी तक बड़ी कीमत नहीं चुकाई है।”
तस्मीन न्यूज एजेंसी और फार्स न्यूज एजेंसी के मुताबिक, ईरान ने अमेरिका के 9-बिंदु प्रस्ताव के जवाब में 14-बिंदु का प्रस्ताव भेजा है। हालांकि, ईरान के सरकारी मीडिया ने इस नए प्रस्ताव पर कोई रिपोर्ट नहीं दी है।
01:44 AM3 मई 2026
- कॉपी लिंक
दक्षिण लेबनान में तेज हुए हमले
दक्षिण लेबनान में हालात तेजी से बिगड़ रहे हैं। पिछले 12 घंटों में इजराइली हमलों में बढ़ोतरी देखी गई है और कई इलाकों में लगातार धमाकों की आवाजें सुनाई दे रही हैं।
अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण लेबनान के ऊपर ड्रोन लगातार उड़ रहे हैं और अलग-अलग जगहों पर हमले जारी हैं।
चिहिने इलाके में एक बड़ा धमाका हुआ, जिसे इजराइली सेना कंट्रोल्ड डिमोलिशन बता रही है। वहीं अल-तुफाह जिले के अर-रैहान कस्बे में भी जोरदार हमला हुआ, जिसकी आवाज दूर तक सुनी गई।
हालात ऐसे बन रहे हैं कि हाल ही में जो लोग सीजफायर के बाद अपने घर लौटे थे, वे फिर से पलायन पर मजबूर हो सकते हैं।
01:27 AM3 मई 2026
- कॉपी लिंक
ट्रम्प की चेतावनी- गलती की तो हमला होगा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने चेतावनी दी कि अगर ईरान ने कोई गलती की तो उस पर फिर हमले हो सकते हैं।
फ्लोरिडा में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका ईरान से बेहतर स्थिति में है। तेहरान डील करना चाहता है क्योंकि वह कमजोर हो चुका है। ईरान में नेतृत्व को लेकर भ्रम है।
उन्होंने बताया कि ईरान की ओर से 14-पॉइंट प्रस्ताव मिला है। अब उसका विस्तृत ड्राफ्ट आने वाला है।














Leave a Reply