ICAI CA Convocation Lucknow | New Chartered Accountants Honored May 2026


लखनऊ6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

लखनऊ में शनिवार को द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की सेंट्रल इंडिया रीजनल काउंसिल (CIRC) की लखनऊ शाखा ने ‘कॉन्वोकेशन – मई 2026’ का आयोजन किया। हॉलीडे इन लखनऊ एयरपोर्ट में हुए इस समारोह में नव-योग्य चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (CA) को सम्मानित किया गया, जिससे उनके पेशेवर जीवन की नई शुरुआत हुई।

इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नए चार्टर्ड अकाउंटेंट्स अपने परिवार और अभिभावकों के साथ शामिल हुए। पूरे समारोह में उत्साह और गर्व का माहौल रहा। मंच पर नव-योग्य सीए को प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाने पर पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

समारोह में सेंट्रल काउंसिल सदस्य सीए ज्ञान चंद्र मिश्रा, CIRC अध्यक्ष सीए अंकुर गोयल, लखनऊ शाखा अध्यक्ष सीए अश्वनी जायसवाल और सचिव सीए आशीष गुप्ता उपस्थित रहे।

चार्टर्ड अकाउंटेंसी पेशा नैतिक जिम्मेदारी का प्रतीक

वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि चार्टर्ड अकाउंटेंसी केवल एक पेशा नहीं, बल्कि विश्वास, अनुशासन और नैतिक जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने युवाओं से निरंतर सीखने, नई तकनीकों को अपनाने और पेशेवर उत्कृष्टता बनाए रखने का आह्वान किया।पदाधिकारियों ने यह भी बताया कि सीए पेशा मेहनत और प्रतिभा के आधार पर आगे बढ़ने के समान अवसर प्रदान करता है। उन्होंने नव-योग्य सीए से देश की आर्थिक प्रगति, वित्तीय पारदर्शिता और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

पहली बार इस कॉन्वोकेशन की मेजबानी

लखनऊ शाखा के पदाधिकारियों ने इस बात पर गर्व व्यक्त किया कि शहर को पहली बार इस कॉन्वोकेशन की मेजबानी मिली है। इसे शाखा की बढ़ती सक्रियता और मजबूत संस्थागत पहचान का प्रतीक बताया गया।समारोह का समापन नव-योग्य चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को प्रमाण-पत्र प्रदान करने और पेशे की गरिमा, नैतिक मूल्यों तथा पेशेवर आचरण बनाए रखने की शपथ के साथ हुआ।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *