भारत ने गॉल टेस्ट में श्रीलंका को 165 रनों से हरा दिया है. मैच का नतीजा पांचवें दिन (19 अगस्त) मिला. मानव सुथार ने पांचवें दिन कमाल की गेंदबाजी की, उनको दूसरी पारी में 6 विकेट मिले. वहीं मैच में उन्होंने कुल 10 विकेट लिए. अब दोनों देशों के बीच दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो (SSC) में खेला जाएगा.
भारतीय टीम ने श्रीलंका के सामने जीत के लिए 372 रन का टारगेट रखा. पांचवें दिन श्रीलंका ने 84 रन पर 4 विकेट से आगे से खेलना शुरू किया. सोनल दिनुषा और धनंजया डी सिल्वा क्रीज पर थे.
श्रीलंका को पांचवें दिन पहला झटका धनंजया डी सिल्वा के रूप में लगा, जो 59 रन बनाकर रवींद्र जडेजा की गेंद पर आउट हुए. श्रीलंका को पांचवां झटका 142 के स्कोर पर लगा. डी सिल्वा और दिनुषा के बीच 95 रनों की पार्टनरशिप की. इसके बाद आए निरोशन डिकेवाला भी कुछ खास नहीं कर पाए और 10 रन बनाकर प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर विकेटकीपर पंत को कैच थमा बैठे. यह श्रीलंका का छठा विकेट रहा, जो 156 के स्कोर पर गिरा.
लंच के बाद मानव सुथार का जलवा
लंच के बाद मानव सुथार ने बैक टू बैक 3 विकेट लिए और श्रीलंका की कमर तोड़ दी. पहले सोनल दिनुषा (84) और फिर प्रभात जयसूर्या (0) को आउट किया. इसके बाद मानव सुथार ने लाहिरु कुमारा (0) को भी पंत के हाथों कैच आउट करवाया, 199 के स्कोर पर श्रीलंका के ये 3 विकेट गिरे. जो उनका मैच का पांचवां विकेट रहा. मानव सुथार का बैक टू बैक दूसरे मैच में यह दूसरा पांच विकेट हॉल रहा.
भारत ने पहली पारी में बनाए 462 रन
भारत ने इस टेस्ट में अपनी पहली पारी में 462 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया था. इसके बाद श्रीलंकाई टीम अपनी पहली पारी में 284 रन पर सिमट गई. भारत को पहली पारी के आधार पर बढ़त हासिल हुई और उसने दूसरी पारी में 193 रन बनाए. इसके बाद श्रीलंका के सामने 372 रन का लक्ष्य रखा गया.
गॉल टेस्ट में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा
गॉल टेस्ट में श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन: लाहिरू उदारा, निशान फर्नांडो, दिनेश चांदीमल, कामिंदु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुषा, निरोशन डिकवेला (डब्ल्यू), केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो















Leave a Reply