Indore Bus Fire & Blasts


इंदौर2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नमस्कार, ये है, इंदौर में आज की 10 बड़ी खबरें। अब आप एक ही जगह पर शहर की दिनभर की बड़ी खबरें रोज शाम 5 बजे पढ़ सकते हैं। इंदौर में कब क्या हुआ, इसकी सारी जानकारी यहां मिलेगी। राजनीति से लेकर हर दिन होने वाले बड़े इवेंट, हादसे, कार्यक्रम सबकुछ मिलेगा..

इंदौर में 5 बसों में आग लगी, 4 धमाके हुए…VIDEO

इंदौर के नवलखा इलाके में खड़ी 5 बसों में आग लग गई। इसकी लपटें करीब 5 किलोमीटर दूर तक दिखाई दीं। सूचना मिलते ही दो दमकल मौके पर पहुंचीं। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आग लगने के दौरान 4 धमाके भी सुनाई दिए। पूरी खबर यहां पढ़ें…

इंदौर में लेडी कॉन्स्टेबल से कहा- सिंगल हो, साथ चलोगी?

इंदौर में रात को सड़कों पर घूम रही लेडी कॉन्स्टेबल से एक मनचले ने छेड़छाड़ कर दी। पैदल जा रही कॉन्स्टेबल के पास एक्टिवा सवार युवक आया और बोला- सिंगल हो क्या, साथ चलोगी? दरअसल, इंदौर में महिला अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस अभियान चला रही है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

हल्दी से दुल्हन के होंठ सूजे, दूल्हा वेंटिलेटर पर

पिछले एक हफ्ते में MY में हल्दी एलर्जी के 4 से 5 मामले आए हैं। इनमें एक मरीज को वेंटिलेटर पर रखना पड़ा था।

पिछले एक हफ्ते में MY में हल्दी एलर्जी के 4 से 5 मामले आए हैं। इनमें एक मरीज को वेंटिलेटर पर रखना पड़ा था।

बाजार में बिक रही मिलावटी हल्दी शादियों की खुशियों में जहर घोल रही है। इंदौर के सरकारी अस्पताल एमवाई (MYH) में हाल ही में ऐसे मामले सामने आए, जहां हल्दी की रस्म के दौरान दूल्हा-दुल्हन गंभीर रूप से बीमार पड़ गए। पूरी खबर यहां पढ़ें…

इंदौर में संत रामपाल के वीडियो प्रवचन पर बवाल

इंदौर के बेटमा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम खतेड़िया में संत रामपाल के वीडियो प्रवचन को लेकर विवाद हो गया। रविवार को धार्मिक परंपराओं पर की जा रही टिप्पणियों का विरोध करने पहुंचे लोगों और प्रवचन सुन रहे समूह के बीच जमकर मारपीट हुई। पूरी खबर यहां पढ़ें…

इंदौर में तीन दिनों से खूब सता रही गर्मी

इंदौर में इन दिनों अभी भीषण गर्मी का दौर चल रहा है। पिछले तीन दिनों से दिन का तापमान 41 डिग्री के पार रिकॉर्ड हो रहा है। दिन में तपिश से लोग हलाकान है। रविवार को दिन के साथ रात में भी गर्मी ने खूब सताया। सोमवार सुबह से ही मौसम साफ है और धूप चढ़ने के साथ गर्मी का असर बढ़ रहा है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

इंदौर में बाइक नहीं रोकी तो लाठी से पीटा

इंदौर के सिमरोल थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात बाइक से घर लौट रहे एक युवक पर तीन बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। बदमाशों ने पहले उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन बाइक नहीं रोकने पर चलती गाड़ी पर लाठी से हमला कर दिया। पूरी खबर यहां पढ़ें…

देश में पहली बार सांकेतिक भाषा मध्यस्थता से मिला न्याय

मूक-बधिर दंपती से जुड़े विवादों में सुलह और न्याय दिलाने के उद्देश्य से साइन लैंग्वेज एक्सपर्ट्स की मदद से इंसाफ मिलने का एक अनुकरणीय केस हुआ है। देश में यह मामला देश का पहला ऐसा मामला है जिसमें मूक-बधिर दंपती का ऑनलाइन समझौता हुआ है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

इंदौर में बिना लाइसेंस चल रही आइसक्रीम फैक्ट्री

इंदौर में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने रविवार को दो आइसक्रीम निर्माण इकाइयों पर औचक कार्रवाई की। संयुक्त जांच दल ने निरीक्षण के दौरान कुल 10 खाद्य नमूने जांच के लिए लिए। एक फैक्टरी का निर्माण कार्य बंद करा दिया गया। पूरी खबर यहां पढ़ें…

इंदौर के तिलक नगर में गैंगवार की आहट

तिलक नगर में शनिवार शाम गोलीकांड की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। बदमाशों ने अमित जादौन पर फायरिंग कर दी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी अमित उर्फ बकरी राजावत और उसके साथी उत्तम की तलाश में कई जगह दबिश दी, लेकिन दोनों फरार हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

इंदौर में 20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ दो गिरफ्तार

इंदौर क्राइम ब्रांच ने 20.78 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त ड्रग्स की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 2 लाख 10 हजार रुपए बताई जा रही है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पूरी खबर यहां पढ़ें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *