इंदौर स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट लिमिटेड की मंगलवार को 38वीं बोर्ड मीटिंग हुई। इसमें शहर के कई प्रोजेक्ट्स पर मुहर लगाई गई। इसमें खास निर्णय MOG लाइन पुनर्विकास योजना को लेकर लिया गया।
.
मीटिंग में कलेक्टर, इंदौर सह चेयरमैन इंदौर स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट लिमिटेड शिवम वर्मा की अध्यक्षता में ये मीटिंग हुई। इसमें मुख्य रूप से नगर निगम कमिश्नर व सह कार्यपालक निदेशक क्षितिज सिंघल, मुख्य कार्यापालन अधिकारी अर्थ जैन सहित आईडीए व नगर निगम के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा की गए और कई निर्णय लिए गए।
टेंडर प्रोसेस को दी मंजूरी
बैठक में MOG लाइन पुनर्विकास एवं विकास परियोजनाओं से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बोर्ड ने MOG लाइन लैंड पार्सल -1( ओल्ड गवर्नमेंट क्वार्टर्स) महू नाका क्षेत्र से रोड, पानी सप्लाई, सीवर, स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज, अंडरग्राउंड जलाशय, ओपन एरिया डेवलपमेंट, 33/11 केवी AIS सब-स्टेशन, अंडरग्राउंड HT/LT केबलिंग एवं स्ट्रीट लाइटिंग सहित व्यापक अधोसंरचना और विद्युत विकास कामों के लिए टेंडर प्रोसेस को मंजूरी दी।

बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा करते कलेक्टर, निगम कमिश्नर व अन्य अधिकारी।
बोर्ड ने MOG लाइंस लैंड पार्सल-1 के बाकी ब्लॉकों और MOG लाइंस लैंस पार्सल-2 के लगभग 68,510 वर्गमीटर क्षेत्र के विकास और मुद्रीकरण के लिए DBFOS आधारित विकास मॉडल को स्वीकृति दी। MOG लाइंस-2 परियोजना का कलेक्टर गाइडलाइन अनुसार, आरक्षित मूल्य लगभग 452 करोड़ रुपए निर्धारित किया है और इसमें ग्रीन, इको एवं क्लाइमेट रेस्पॉन्सिव टाउनशिप विकसित करने की अवधारणा शामिल है।
मीटिंग में मेसर्स तीर्थ गोपीकॉन लिमिटेड को आवंटित MOG लाइन लैंड पार्सल-1 के ब्लॉक-11 परियोजना में भुगतान दायित्वों का पालन न किए जाने, निर्धारित समय-सीमा में निर्माण काम पूरे नहीं होने और अन्य एग्रीमेंट के प्रावधानों अनुसार आवश्यक कार्रवाई किए जाने के संबंध में चर्चा की गई।
एजेंसी को लेटर जारी करने की स्वीकृति दी
बोर्ड बैठक में गीता भवन-गोपाल मंदिर कॉम्प्लेक्स के संचालन एवं रखरखाव के लिए वार्षिक प्रीमियम आधारित मॉडल के अंतर्गत चयनित एजेंसी को Letter of Acceptance (LOA) जारी करने की स्वीकृति प्रदान की गई।
पीपीपी मॉडल पर होगा ITMS सिस्टम लगाने का काम
बैठक में शहर में संचालित इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) के संचालन एवं रखरखाव की समीक्षा के साथ-साथ शहर के विभिन्न अतिरिक्त स्थानों पर ITMS सिस्टम लगाने कि भी मंजूरी दी गई। यह काम PPP मॉडल के अंतर्गत किए जाने का फैसला लिया।

बैठक में कई निर्णय लिए गए।
पार्किंग के लिए टेंडर
छप्पन दुकान परिसर में पार्किंग संचालन एवं पैदल यात्री अनुकूल वातावरण बनाए रखने के लिए दोपहिया पार्किग संचालन एवं रखरखाव काम के लिए पुनः निविदा जारी करने के प्रस्ताव को बोर्ड ने मंजूरी दी है। वहीं बोर्ड बैठक में कबीटखेड़ी स्थित 1500 kCi गामा रेडिएशन प्रोसेसिंग फैसिलिटी के संचालन, रखरखाव और मैनेजमेंट के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू करने के प्रस्ताव पर चर्चा की।
लैंडमार्क पब्लिक लाइब्रेरी को मंजूरी
अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय कला एवं वाणिज्य कॉलेज परिसर में अत्याधुनिक “लैंडमार्क पब्लिक लाइब्रेरी” विकसित किए जाने के प्रस्ताव को बोर्ड ने सैद्धांतिक मंजूरी दी। परियोजना के अंतर्गत आधुनिक डिजिटल लाइब्रेरी, रीडिंग जोन, कैफेटेरिया सहित विभिन्न बहुउद्देश्यीय सुविधाओं का विकास किया जाएगा।















Leave a Reply