Indore Metro Kitty Party | Moms in Metro Theme


इंदौर3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

इंदौर मेट्रो में शनिवार को एक अनोखा सामाजिक आयोजन देखने को मिला, जब महिलाओं के एक समूह ने चलती मेट्रो ट्रेन में किटी पार्टी आयोजित की। गांधी नगर से सुपर कॉरिडोर स्टेशन-3 के बीच संचालित ट्रेन में 48 महिलाओं ने यात्रा के दौरान मनोरंजन, संगीत और खेलों के साथ खास अंदाज में समय बिताया।

सुखलिया स्थित दीनदयाल नगर की महिलाओं के समूह “हाउस ऑफ क्वींस” ने इस आयोजन को “मॉम्स इन मेट्रो” थीम पर आयोजित किया। महिलाओं ने मेट्रो कोच को गुब्बारों से सजाया और यात्रा के दौरान विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों में हिस्सा लिया। यात्रा के दौरान संगीत, खेल और हंसी-मजाक का माहौल बना रहा। समूह की महिलाएं अपने साथ पैक भोजन भी लेकर आई थीं, जिसे उन्होंने सफर के दौरान साझा किया।

इस तरह ट्रेन के अंदर किटी पार्टी की गई।

इस तरह ट्रेन के अंदर किटी पार्टी की गई।

इंदौर मेट्रो में किटी पार्टी की तस्वीर।

इंदौर मेट्रो में किटी पार्टी की तस्वीर।

निजी आयोजनों के लिए बढ़ रही लोगों की रुचि

इंदौर मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के अनुसार मेट्रो कोच को निजी आयोजनों के लिए बुक कराने में लोगों की रुचि लगातार बढ़ रही है। निगम को प्रतिदिन 10 से 15 पूछताछ प्राप्त हो रही हैं। सबसे अधिक मांग जन्मदिन समारोह, किटी पार्टी और प्री-वेडिंग फोटो शूट जैसे आयोजनों के लिए सामने आ रही है।

इधर, शहर के कुछ लोगों ने मेट्रो के सीमित संचालन और अभी तक पूर्ण व्यावसायिक सेवा शुरू नहीं होने को लेकर सवाल भी उठाए हैं। उनका कहना है कि इंदौर मेट्रो शहर का एक बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट था, जिसका सपना करीब दो दशक पहले दिखाया गया था और अब जाकर इसका संचालन शुरू हुआ है।

कुछ लोगों का मानना है कि प्रधानमंत्री द्वारा सार्वजनिक परिवहन के उपयोग को बढ़ावा देने की अपील के बावजूद मेट्रो का व्यावसायिक संचालन अभी तक रेडिसन चौराहे तक शुरू नहीं हो सका है, जिससे बड़ी संख्या में यात्रियों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा।

ऐसे में कुछ नागरिकों का कहना है कि फिलहाल मेट्रो का उपयोग जन्मदिन और निजी आयोजनों तक सीमित होता नजर आ रहा है, जबकि आम जनता नियमित सार्वजनिक परिवहन सेवा शुरू होने का इंतजार कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…

भोपाल-इंदौर मेट्रो में ₹7000 में प्री-वेडिंग शूट

भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे सेलिब्रेशन भी किए जा सकेंगे। इसके लिए लोगों को एक घंटे के 5 से 7 हजार रुपए तक खर्च करने पड़ेंगे। 15 दिन पहले बुकिंग भी करानी होगी। नियम और टाइमिंग दोनों का ध्यान रखना होगा। पूरी खबर पढ़ें

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *