इंदौर के मेघदूत नगर में रहने वाले हल्केवीर पटेल ने पत्नी रोशनी पटेल की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद भी जहर खा लिया। महिला के मुंह के पास चोट के निशान मिले हैं। बताया जा रहा है कि उसे जबरन जहर खिलाने की कोशिश की गई थी। पति ने उसके मुंह मे
.
परिजन शव लेकर होशंगाबाद के पास स्थित बनखेड़ी गांव रवाना हो गए हैं। सोमवार सुबह दोनों का अंतिम संस्कार वहीं किया जाएगा।
हीरानगर टीआई सुशील पटेल के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में पत्नी रोशनी की हत्या कर पति द्वारा जहर खाने की बात सामने आई है। फिलहाल शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं और वे गांव में अंतिम संस्कार करेंगे।इधर, जानकारी सामने आई है कि सतीश सांवले ने बेटमा थाने में परिजनों के साथ पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई थी।
हल्केवीर ने पत्नी रोशनी को ठहराया विवाद का जिम्मेदार
बताया जा रहा है कि घटना वाली रात हल्केवीर पटेल, उसका साला देवेंद्र और भतीजा ललित पटेल घर पर मौजूद थे। इसी दौरान हल्केवीर ने पत्नी रोशनी को डांटते हुए कहा कि उसके कारण यह सब हुआ है और सतीश ने झूठी एफआईआर दर्ज कराई है। इस पर रोशनी ने दोनों पक्षों को झगड़ा नहीं करने की समझाइश दी और कहा कि वह सतीश से एफआईआर वापस लेने को लेकर बात करेगी। रात में रोशनी ने सतीश को फोन कर एफआईआर वापस लेने की बात कही, लेकिन उसने मना करते हुए कॉल काट दिया।
देर रात तक हल्केवीर के घर पर उसका साला और अन्य लोग बातचीत करते रहे। उनके जाने के बाद उसने पत्नी रोशनी की हत्या कर खुद भी आत्महत्या कर ली। रोशनी का परिवार छत्तीसगढ़ का रहने वाला है।

पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी मिला है।
सुसाइड नोट में लिखा- दोनों जहर खाकर जान दे रहे
सुसाइड नोट में लिखा है कि पत्नी ने उसके साथ धोखा किया है। उसका सतीश साहू से संबंध था। दोनों उसी कारण जहर खाकर जान दे रहे हैं। साथ ही बेटी की जिम्मेदारी उसकी साली को सौंपने और संपत्ति बेटी के 18 साल की होने पर उसे देने की बात भी लिखी गई है।
नोट में यह भी आरोप लगाया गया है कि सतीश साहू ने उसे पीथमपुर बुलाकर मारपीट की थी और उसके माता-पिता भी उसका साथ दे रहे थे। उसने मांग की है कि उसकी मौत के बाद सतीश के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।

हल्केवीर पटेल और रोशनी पटेल।
बहन बोली- रोशनी-सतीश दो साल पहले संपर्क में आए थे
रोशनी की छोटी बहन ने बताया कि वह पीथमपुर इलाके की जिस बिल्डिंग में रहती है, वहीं सतीश सांवले भी किराए से रहता है। यहीं से दोनों के बीच आना-जाना शुरू हुआ और संपर्क बढ़ा। करीब डेढ़ साल पहले दोनों के बारे में जीजा हल्केवीर पटेल को जानकारी लग गई थी। इसके बाद से घर में तनाव की स्थिति बनी हुई थी।
पुलिस पहुंचने से पहले फरार हुआ आरोपी
टीआई सुशील पटेल के मुताबिक, सुसाइड नोट और परिवार के बयानों के आधार पर आरोपी सतीश सांवले के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस की एक टीम ने उसके पीथमपुर स्थित घर पर दबिश भी दी, लेकिन सुबह दंपती की मौत की जानकारी लगते ही उसने मोबाइल बंद कर लिया और फरार हो गया।
मामले से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…
इंदौर-दंपती के शव मिले, पत्नी के गले पर चोट

इंदौर में एक युवक ने पत्नी की हत्या करने के बाद सुसाइड कर लिया।
इंदौर के मेघदूत नगर में रविवार सुबह दंपती के शव मिले हैं। बेटी के रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी पहुंचे। घर अंदर से बंद था। उन्होंने पुलिस बुलाई, जब दरवाजा तोड़ा गया तो दोनों के शव पड़े मिले। मौके से सुसाइड नोट भी मिला है। पढ़िए पूरी खबर।













Leave a Reply