पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
झाबुआ जिले के पेटलावद थाना क्षेत्र के कोदली ग्राम में 5 मई को एक 6 साल के बच्चे की फावड़े से वार कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने आज बुधवार को पूरे मामले का खुलासा किया है। दरअसल, आरोपी ने फावड़े से दादी-पोते पर वार किया था। बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई
.
बहन का बेटा ही निकला आरोपी
वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी मृतक का सगा रिश्तेदार निकला। दरअसल, आरोपी चिराग हमले में घायल रमीला बाई की बहन का बेटा है। वह मौसी के घर लूट के इरादे से घुसा था।
एसपी देवेंद्र पाटीदार ने बताया कि आरोपी जितेंद्र ने अपने साथी चिराग नायक के साथ मिलकर लूट और हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया था।

आरोपी चिराग ने अपने साथी के साथ मिलकर मौसी के घर में लूट की साजिश रची।
शादी में गए थे परिवार के अन्य सदस्य
एसपी ने बताया कि घटनाक्रम के अनुसार, 5 मई की दोपहर जब परिवार के अन्य सदस्य एक शादी समारोह में बाहर गए थे, तब घर पर केवल उत्कर्ष (6) और उसकी दादी रमीला बाई (55) मौजूद थीं। आरोपी जितेंद्र, जो रिश्ते में रमीला बाई की बहन का बेटा है, उसे घर की जानकारी थी। वह अपने साथी चिराग के साथ वहां पहुंचा।
आरोपियों ने फावड़े से दादी-पोते पर हमला कर दिया। इस हमले में मासूम उत्कर्ष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल दादी रमीला बाई को इलाज के लिए वडोदरा रेफर करना पड़ा। बाद में घायल दादी ने ही आरोपी का नाम पुलिस को बताया।

उत्कर्ष अपने मां-पिता के साथ गर्मी की छुट्टियां मनाने दादा-दादी के घर आया था।
दादी-पोते पर फावड़े से किया वार
आरोपियों ने घटना के बाद रमीला बाई के कानों से सोने के टॉप्स, अंगूठी और चेन लूट ली थी। वारदात के बाद आरोपी चालाकी से गांव में ही मौजूद रहा और परिवार के साथ मिलकर सहानुभूति जताता रहा। वह अंतिम संस्कार की तैयारी के दौरान भी वहीं मौजूद था।
भोपाल से पकड़ाया आरोपी
पुलिस को संदिग्ध परिस्थितियों की सूचना मिली, जिसके बाद उन्होंने अंतिम संस्कार रुकवाया और पोस्टमार्टम कराया, जिससे हत्या का खुलासा हुआ। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर जितेंद्र को भोपाल से और उसके साथी चिराग को गिरफ्तार कर लिया है।
महंगे शौक और ऐशो-आराम के लिए रची लूट की साजिश
पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे अपने महंगे शौक और ऐशो-आराम के लिए पैसों की तंगी से जूझ रहे थे, जिसके चलते उन्होंने मौसी के घर लूट की योजना बनाई और मासूम की जान ले ली। पुलिस ने बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
मामले से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…
झाबुआ में नाबालिग की हत्या, दादी गंभीर घायल:एक हफ्ते बाद भी आरोपी फरार
झाबुआ जिले के पेटलावद थाना क्षेत्र के ग्राम कोदली में एक हफ्ते पहले हुई वारदात में 6 साल के उत्कर्ष की हत्या कर दी गई, जबकि उसकी दादी रमिला बाई गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना 5 मई की दोपहर की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पूरी खबर पढ़ें…














Leave a Reply