![]()
राजधानी के जयप्रकाश हॉस्पिटल, तुलसी नगर स्थित संचालक स्वास्थ्य सेवाएं कार्यालय परिसर में ANM अभ्यर्थियों का विरोध प्रदर्शन लगातार उग्र होता जा रहा है। मंगलवार को दिनभर धरना देने के बाद भी 20-25 महिलाएं रात में भी वहीं डटी रहीं। भीषण गर्मी के बावजूद उन्होंने प्रदर्शन जारी रखा, जिससे प्रशासन की चिंता बढ़ गई। एहतियात के तौर पर मौके पर पुलिस बल भी तैनात किया गया है। धरने में शामिल महिलाएं खुले आसमान के नीचे देर रात तक बैठी रहीं और अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी करती रहीं। उनका कहना है कि जब तक उन्हें नियमित नियुक्ति (जॉइनिंग) नहीं दी जाती, तब तक वे आंदोलन जारी रखेंगी। अभ्यर्थियों के अनुसार, उन्होंने वर्ष 2023 में ANM के नियमित पदों के लिए आवेदन किया था और भर्ती प्रक्रिया में हुई विसंगतियों के खिलाफ कोर्ट का रुख किया था। कोर्ट से फैसला उनके पक्ष में आने के बावजूद अब तक नियुक्ति नहीं दी गई है। प्रदर्शनकारी ममता हिरवे ने बताया कि वे पहले भी कई बार आंदोलन कर चुकी हैं, यहां तक कि 9 दिन का आमरण अनशन भी किया गया था। उस दौरान उन्हें आश्वासन दिया गया था कि जल्द जॉइनिंग दी जाएगी, लेकिन 9 माह बीतने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग द्वारा जारी सूचियां सिर्फ औपचारिकता बनकर रह गई हैं और उनमें बार-बार उन्हीं नामों को दोहराया जा रहा है, जिनकी नियुक्ति पहले ही हो चुकी है। वहीं, वर्षों से संविदा में सेवाएं दे रहीं और कोविड काल में काम कर चुकी अभ्यर्थियों को नजरअंदाज किया जा रहा है। महिलाओं का कहना है कि उन्हें सिर्फ “आश्वासन का लॉलीपॉप” दिया जा रहा है और न्यायपालिका के आदेशों की भी अनदेखी की जा रही है। ऐसे में वे अब आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं। रात में भी जारी इस धरने ने प्रशासन पर दबाव बढ़ा दिया है। हालांकि, अब तक कोई ठोस समाधान सामने नहीं आया है, जिससे यह स्पष्ट है कि आने वाले दिनों में यह आंदोलन और तेज हो सकता है।
Source link
JP हॉस्पिटल परिसर में रातभर धरने पर डटीं ANM अभ्यर्थी:देर रात तक जारी धरना, कोर्ट से जीत के बाद भी जॉइनिंग नहीं मिलने पर आक्रोश















Leave a Reply