कटनी जिले के बड़वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत सुड्डी महानदी पुल के पास संगम घाट में शुक्रवार शाम एक 15 वर्षीय किशोर महानदी में नहाते समय लापता हो गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, प्रशासन और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीम ने मौके पर पहुँचकर
.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कटनी के बरही थाना अंतर्गत ग्राम सिमरिया सानी निवासी अनुपम गुप्ता (15 वर्ष), पिता शिवप्रकाश गुप्ता, शुक्रवार शाम करीब 4:00 बजे अपने दोस्तों के साथ महानदी के संगम घाट पर नहाने गया था। नहाने के दौरान अनुपम अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथ आए दोस्तों ने उसे आँखों से ओझल होते देख शोर मचाया और परिजनों को सूचना दी।

हादसे की खबर मिलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों और परिजनों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर तलाश शुरू की, लेकिन पानी गहरा होने के कारण सफलता नहीं मिली। सूचना मिलते ही बड़वारा थाना प्रभारी के. के. पटेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे और स्थिति का जायजा लिया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए NDRF की टीम को बुलाया गया। NDRF की टीम शुक्रवार रात करीब 11:00 बजे मौके पर पहुँची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी के भीतर और आस-पास के क्षेत्रों में बालक की तलाश शुरू की।
थाना प्रभारी के. के. पटेल ने बताया कि बालक के महानदी में डूबने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर सक्रिय हो गई थी। NDRF और स्थानीय गोताखोरों की मदद से लगातार सर्चिंग की जा रही है। नदी के इर्द-गिर्द और बहाव की दिशा में बालक का पता लगाने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
















Leave a Reply