KGMU में ब्रेस्ट कैंसर सर्वाइवर मीट के कार्यक्रम में अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरी भी पहुंची।
ब्रेस्ट कैंसर के मरीजों को इलाज के दौरान केवल शारीरिक ही नहीं, बल्कि मानसिक और भावनात्मक चुनौतियों का भी सामना करना पड़ता है। पर समय के साथ नई तकनीक और कंजरवेटिव सर्जरी के जरिए अब उनके कॉन्फिडेंस पर फोकस किया जा रहा है। मकसद उन्हें ट्रीटमेंट के बाद ब
.

डॉ. आनंद मिश्रा, HOD, इंडोक्राइन सर्जरी विभाग, KGMU
एक्सपर्ट बोले- कंजरवेटिव सर्जरी ज्यादा सेफ
डॉ.आनंद मिश्रा ने कहा कि कैंसर की जानकारी मिलने के बाद कई मरीज तनाव, डर, अवसाद और अकेलेपन जैसी समस्याओं से गुजरते हैं, इसलिए परिवार और समाज का सहयोग बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि समय के साथ कंजरवेटिव सर्जरी के फायदे भी सामने आ रहे है। बड़ी संख्या में ब्रेस्ट कैंसर मरीजों का इलाज अब कंजरवेटिव तरीकों से हो रहा है। ट्रेडिशनल सर्जरी के मुकाबले इस सर्जरी से कैंसर सर्वाइवर की क्वालिटी ऑफ लाइफ पर फोकस करते हुए उसे बड़ी राहत दी जा रही है। इसके अलावा अब ये साबित हो चुका है कि कंजरवेटिव सर्जरी ज्यादा सेफ ही है। और भविष्य में फिर से ब्रेस्ट कैंसर होने की आशंका को भी कम करती है।
पद्मिनी कोल्हापुरी भी पहुंची
कार्यक्रम के दौरान कैंसर सर्वाइवर महिलाओं ने भी अपने अनुभव साझा किए और बताया कि समय पर इलाज, सकारात्मक सोच और परिवार के समर्थन से उन्होंने बीमारी को मात दी। कार्यक्रम का उद्देश्य कैंसर को लेकर जागरूकता बढ़ाना और मरीजों को मानसिक रूप से मजबूत बनाना रहा। कार्यक्रम में अभिनेत्री पद्मनी कोल्हापुरी और कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद भी शामिल हुई। कुलपति ने ब्रेस्ट कैंसर को लेकर महिलाओं से नियमित जांच कराने और शुरुआती लक्षण दिखने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की।

डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी, MLC
















Leave a Reply