Korba Reel Making River Death


कोरबा14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में सोशल मीडिया के लिए रील बनाने का शौक एक 25 साल के युवक के लिए मौत बन गई। अहिरन नदी में छलांग लगाने के बाद युवक 3 मिनट तक पानी में हाथ-पैर मारता रहा, लेकिन किनारे खड़े दोस्त मस्ती समझकर उसे डूबता देख बचाने के बजाय वीडियो शूट करते रहे।

इस हादसे का लाइव वीडियो भी सामने आया है। मंगलवार से लापता निखिल सिंह का शव 48 घंटे बाद बुधवार देर शाम नदी से बरामद किया गया है। पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना कुसमुंडा थाना क्षेत्र के अहिरन नदी की है।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, SECL कुसमुंडा में पदस्थ डंपर ऑपरेटर का बेटा निखिल सिंह (25) मंगलवार दोपहर अपने तीन दोस्तों के साथ अहिरन नदी में नहाने गया था। नहाते समय उसने रील बनाने के लिए नदी में ऊंचाई से छलांग लगाई। उसके दोस्तों ने मोबाइल फोन से इसका वीडियो बनाना शुरू कर दिया।

सामने आए वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि, छलांग लगाने के बाद निखिल करीब 3 मिनट तक पानी में हाथ-पैर मारता रहा। उसके दोस्तों को लगा कि वह तैर रहा है और मस्ती कर रहा है, इसलिए किसी ने उसे बचाने की कोशिश नहीं की। जब निखिल पानी में पूरी तरह डूब गया, तब दोस्तों को सच्चाई का पता चला।

दो दिन तक चला सर्च ऑपरेशन

घटना के बाद घबराए दोस्तों ने तुरंत पुलिस और निखिल के परिजनों को सूचना दी। मंगलवार दोपहर से ही पुलिस और गोताखोरों की टीम निखिल की तलाश में जुट गई थी। दो दिनों तक लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

SECL कुसमुंडा से गुजरती है अहिरन नदी।

SECL कुसमुंडा से गुजरती है अहिरन नदी।

आज शव का हुआ पोस्टमॉर्टम

बुधवार को खराब मौसम के कारण शाम को रेस्क्यू अभियान रोकना पड़ा। रेस्क्यू बंद होने के कुछ देर बाद ही निखिल का शव नदी की सतह पर आ गया। गोताखोरों ने शव को बाहर निकाला। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर गुरुवार को शव का पोस्टमॉर्टम करवाया।

बिलासपुर से आई एनडीआरएफ (NDRF) टीम को बचाव कार्य में चुनौतियों का सामना करना पड़ा।

बिलासपुर से आई एनडीआरएफ (NDRF) टीम को बचाव कार्य में चुनौतियों का सामना करना पड़ा।

रेस्क्यू टीम को चुनौतियों का सामना करना पड़ा

बिलासपुर से आई एनडीआरएफ (NDRF) टीम को बचाव कार्य में चुनौतियों का सामना करना पड़ा। टीम के पास ऑक्सीजन सिलेंडर और वाटरप्रूफ कैमरे जैसे आवश्यक उपकरण नहीं थे। जिस कारण उन्हें सामान का इंतजाम करना पड़ा। संसाधनों की कमी ने बचाव अभियान को प्रभावित किया। फिलहाल, पुलिस ने इस मामले की जांच कर रही है।

……………………………

इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए…

बेटे के शव से लिपटकर रोने लगी मां…VIDEO: कोरबा में कुएं में डूबने से 4 साल के बच्चे की मौत;दोस्तों के साथ नहाते समय हादसा

प्रशांत की मां शव से लिपटकर रोते नजर आई।

प्रशांत की मां शव से लिपटकर रोते नजर आई।

छत्तीसगढ़ के कोरबा में बुधवार को 4 साल के बच्चे की कुएं में डूबने से मौत हो गई। वह दोस्तों के साथ नहाते समय डूब गया। उसे डूबता देख बाकी बच्चे डरकर मौके से भाग गए और परिजनों को सूचना दी। लेकिन जब तक वे पहुंचे उसकी मौत हो चुकी थी। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *