Mahasamund | 9 Crore Gold Jewelry Seized From Car Chamber


महासमुंद5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
महामसुंद में कार से 9 करोड़ के सोने के गहने बरामद। अंबिकापुर में 95 किलो चांदी जब्त। - Dainik Bhaskar

महामसुंद में कार से 9 करोड़ के सोने के गहने बरामद। अंबिकापुर में 95 किलो चांदी जब्त।

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस ने एक कार से लगभग साढ़े सात किलो सोने की ज्वेलरी जब्त की है। इसकी कीमत 9 करोड़ 17 लाख रुपए से ज्यादा बताई जा रही है। दरअसल, रविवार रात पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस ने कार को रोककर जांच की तो उसमें 3 लोग सवार थे।

तलाशी के दौरान पिछली सीट में बने एक चेंबर से दो पीठू बैग मिले। इन बैगों के भीतर छह प्लास्टिक बॉक्स में सोने की ज्वैलरी थे। कार में मौजूद तीनों लोग जरूरी दस्तावेज नहीं दिखा पाए। संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तीनों गुजरात के रहने वाले हैं। यह मामला सिंघोड़ा थाना क्षेत्र का मामला है।

वहीं, अंबिकापुर में भी पुलिस ने एक कार से 95 किलो से ज्यादा पुरानी चांदी की पायल और 760 पुराने मोबाइल फोन जब्त किए हैं। कार में सवार पश्चिम बंगाल के 5 युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस को शक है कि यह सामान चोरी का हो सकता है, इसलिए मामले की जांच की जा रही है। यह मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है।

पहले देखिए ये तस्वीरें-

कार की पिछली सीट में सीक्रेट चेंबर मिला, जिसमें दो पीठू बैग मिले।

कार की पिछली सीट में सीक्रेट चेंबर मिला, जिसमें दो पीठू बैग मिले।

दोनोंबैग में छह प्लास्टिक के डिब्बे मिले, जिनमें भारी मात्रा में सोने के जेवर थे।

दोनोंबैग में छह प्लास्टिक के डिब्बे मिले, जिनमें भारी मात्रा में सोने के जेवर थे।

अंबिकापुर में कार से 95 किलो से ज्यादा पुरानी चांदी की पायल जब्त।

अंबिकापुर में कार से 95 किलो से ज्यादा पुरानी चांदी की पायल जब्त।

अब जानिए पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, महासमुंद में यह कार्रवाई 17 मई 2026 को एनएच-353 स्थित रेहटीखोल चेक पोस्ट पर की गई। उस समय ओडिशा की ओर से आने वाले सभी वाहनों की सख्त जांच की जा रही थी। इसी दौरान एक वोक्सवैगन वर्टस कार (क्रमांक GJ 03 NP 4230) को रोका गया।

कार में सवार तीन व्यक्तियों से पूछताछ की गई। उन्होंने अपना नाम जयेश अकबरी (32), सुनीत कारेना (22) और रूशी अग्रावत (26) बताया। तीनों गुजरात के राजकोट के रहने वाले हैं। शुरुआती पूछताछ में उनके जवाब संदिग्ध लगे, जिसके बाद पुलिस ने कार की तलाशी ली।

छह प्लास्टिक के डिब्बे में भारी मात्रा में सोने के जेवर थे।

छह प्लास्टिक के डिब्बे में भारी मात्रा में सोने के जेवर थे।

कार की पिछली सीट में मिला सीक्रेट चेंबर

तलाशी के दौरान पुलिस को कार की पिछली सीट में एक सीक्रेट चेंबर मिला। इसी चेंबर के अंदर दो पीठू बैग रखे हुए थे। बैग खोलने पर छह प्लास्टिक के डिब्बे मिले, जिनमें भारी मात्रा में सोने के जेवर थे। बरामद गहनों का वजन जांच में 7512.488 ग्राम यानी करीब 7.5 किलो से ज्यादा पाया गया।

9 करोड़ से ज्यादा के सोने के गहने जब्त

पुलिस के मुताबिक, इन सोने के गहनों की कीमत करीब 9 करोड़ 17 लाख 84 हजार रुपए बताई जा रही है। इसके अलावा जिस कार में यह सोना ले जाया जा रहा था, उसकी कीमत करीब 10 लाख रुपए है। इस तरह कुल मिलाकर जब्त किए गए सामान की कीमत लगभग 9 करोड़ 27 लाख 84 हजार रुपए हो गई है।

जब पुलिस ने तीनों से सोने के कागजात मांगे तो वे कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा पाए। इसके बाद पुलिस ने सोने की ज्वेलरी और गाड़ी दोनों को जब्त कर लिया।

पुलिस ने आयकर विभाग को दी जानकारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आगे की जांच के लिए संबंधित विभागों को सूचना भेज दी है। इसमें आयकर विभाग और राजस्व सूचना निदेशालय को भी जानकारी दी गई है, ताकि पता लगाया जा सके कि यह सोना कहां से आया है और इसे कहां ले जाया जा रहा था।

फिलहाल तीनों आरोपियों से पूछताछ चल रही है और पुलिस पूरे मामले की जांच में लगी हुई है।

अंबिकापुर में ओमनी कार से 95 किलो चांदी और 760 मोबाइल बरामद।

अंबिकापुर में ओमनी कार से 95 किलो चांदी और 760 मोबाइल बरामद।

अंबिकापुर में कार से 95 किलो चांदी जब्त

दूसरे मामले में अंबिकापुर में गांधीनगर थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक ओमनी कार से भारी मात्रा में सामान जब्त किया है। पुलिस ने बनारस रोड पर थाने के सामने वाहनों की जांच के दौरान कार को रोका। तलाशी लेने पर कार में 95 किलो 500 ग्राम पुरानी चांदी की पायल और 760 पुराने मोबाइल फोन मिले।

पुलिस के मुताबिक, कार में बैठे पश्चिम बंगाल के पांच युवक इस सामान के बारे में ठीक से कोई जानकारी नहीं दे पाए। इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। पकड़े गए आरोपियों के नाम सेन्तु शेख, गफ्फार शेख, असिम शेख, इब्राहिम शेख और माशदुल शेख हैं। ये सभी पश्चिम बंगाल के मुर्शीदाबाद जिले के रहने वाले हैं।

पुलिस को शक है कि यह सामान चोरी या अवैध तरीके से इकट्ठा किया गया हो सकता है। खासकर पुराने मोबाइल फोन को लेकर आशंका है कि इनका इस्तेमाल साइबर फ्रॉड जैसी गतिविधियों में किया जा सकता है।

बरामद चांदी की कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

………………………

इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

बस में यात्री के बैग से 46-लाख की चांदी जब्त,VIDEO:चेकिंग में वैध दस्तावेज नहीं मिले, ओडिशा से रायपुर आ रहा था

महासमुंद जिले में 46 लाख रुपए से ज्यादा के चांदी के आभूषण जब्त

महासमुंद जिले में 46 लाख रुपए से ज्यादा के चांदी के आभूषण जब्त

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस ने 46 लाख रुपए से ज्यादा के चांदी के आभूषण जब्त किए हैं। यह कार्रवाई नेशनल हाईवे के 53 रेहटीखोल चेक पोस्ट पर की गई, जहां एक बस में यात्री के पास से करीब 18.590 किलोग्राम चांदी के गहने बरामद हुए। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *