मैहर में शनिवार शाम नीट (NEET) परीक्षा में पेपर लीक को लेकर कांग्रेस ने जमकर विरोध किया। जिला और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में घंटाघर चौराहे से एक मशाल जुलूस निकाला गया। इसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ-साथ काफी संख्या में छात्र और नौजवान भी
.
शाम करीब 7 बजे जब मशाल जुलूस निकला, तो पूरा इलाका नारों से गूंज उठा। प्रदर्शनकारियों ने ‘पेपर लीक बंद करो’ और ‘छात्रों के साथ न्याय करो’ जैसे नारे लगाए।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पेपर लीक होने से उन मेहनती बच्चों का भविष्य खतरे में पड़ गया है, जो सालों-साल इस परीक्षा के लिए पसीना बहाते हैं। उनका कहना था कि ऐसी घटनाओं से अब छात्रों का सिस्टम से भरोसा उठता जा रहा है।
दोषियों को सख्त सजा देने की मांग
कांग्रेस नेताओं ने मांग की है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो और जो भी लोग इसमें शामिल हैं, उन पर इतनी कड़ी कार्रवाई हो जो पूरे देश के लिए मिसाल बने। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार को भविष्य में ऐसी गड़बड़ियों को रोकने के लिए कोई ठोस और सख्त कानून बनाना चाहिए।

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।
कई नेता रहे मौजूद
इस विरोध प्रदर्शन के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंश घई, रमेश प्रजापति और युवक कांग्रेस के प्रदेश सचिव शिवम पांडेय समेत कई बड़े पदाधिकारी मौजूद रहे। पार्टी नेताओं ने साफ किया कि जब तक छात्रों को इंसाफ नहीं मिल जाता, वे उनके हक की आवाज उठाते रहेंगे।















Leave a Reply