UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, अपर मुख्य सचिव समेत 15 वरिष्ठ IAS अधिकारियों के तबादले उत्तर प्रदेश में 15 IAS अफसरों का ट्रांसफर, झांसी मंडलायुक्त समेत कई अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी योगी सरकार ने फिर किया प्रशासनिक बदलाव, अपर मुख्य सचिव समेत 15 वरिष्ठ IAS अफसर इधर से उधर

लखनऊ

 यूपी विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में लगातार पुलिस और प्रशासनिक विभाग में फेरबदल किया जा रहा है। एक दिन पहले ही यूपी सरकार ने पीसीएस अफसरों का तबादला किया था। शनिवार को फिर से तबादला एक्सप्रेस चलाते हुए यूपी सरकार ने प्रशासनिक विभाग के वरिष्ठ अफसरों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए उन्हें अतिरिक्त प्रभार सौंपे हैं। यूपी सरकार ने अपर मुख्य सचिव समेत 15 वरिष्ठ आईएएस अफसरों का तबादला किया है। इनमें दो प्रमुख सचिव, पांच प्रमुख सचिव, दो प्रबंधक निदेशक, तीन विशेष सचिव और दो सचिव शामिल हैं। झांसी के मंडलायुक्त भी बदल दिए गए हैं। शासन स्तर से लगातार हो रहे तबादले से अन्य विभाग में हड़कंप मचा है। तबादले की लिस्ट जारी कर दी गई है।

शासन की ओर से जारी तबादला लिस्ट में मुख्य सचिव शशि प्रकाश को अपर मुख्य सचिव, नागरिक उड्डयन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इसके अलावा अपर मुख्य सचिव अनुराग श्रीवास्तव को कृषि उत्पादन आयुक्त के पद पर तैनात करते हुए अपर मुख्य सचिव नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति, लघु सिंचाई एवं भूगर्भ जल, मिशन निदेशक, ग्रामीण पेयजल मिशन तथा परियोजना निदेशक, राज्य स्वच्छ गंगा मिशन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

पांच प्रमुख सचिव को भी अतिरिक्त प्रभार
इसी तरह अपर मुख्य सचिव आलोक कुमार को अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त पद पर तैनाती के साथ अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास, एनआरआई तथा अध्यक्ष, पिकअप का अतिरिक्त प्रभार, प्रमुख सचिव एम देवराज को अध्यक्ष राज्य सकर्तता आयोग एवं प्रशासनाधिकरण-1 का अतिरिक्त प्रभार, प्रमुख सचिव एमकेएस सुंदरम को प्रमुख सचिव समन्वय तथा परियोजना निदेशक, यूपीडा का अतिरिक्त प्रभार, प्रमुख सचिव आलोक कुमार को वित्त प्रमुख सचिव, संस्थागत वित्त तथा ब्राह्म सहायतित परियोजना, प्रमुख सचिव अजय चौहान को मुख्य कार्यपालक अधिकारी यूपीडा, प्रमुख सचिव पंधारी यादव को प्रमुख सचिव ब्राह्म सहायतित के प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।

देवेंद्र कुशवाहा बने विशेष सचिव प्रशासनिक सुधार
इसी तरह प्रबंधक निदेशक जल निगम ग्रामीण रहे योगेश कुमार को प्रबंध निदेशक पीसीडीएफ, प्रबंध निदेशक पीसीडीएफ रहे अमित कुमार सिंह को प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश जल निगम ग्रामीण, सचिव सिंचाई एवं जल संसाधन रहे कृष्ण कुमार को झांसी का मंडलायुक्त, विशेष सचिव सिंचाई एवं जल संसाधन रहे चंद्र शेखर को मुख्य कार्यपालक अधिकारी, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना तथा प्रशासक, ग्रेटर शारदा सहायक समादेश क्षेत्र विकास प्राधिकारी का अतिरिक्त प्रभार, सचिव भूपेंद्र एस चौधरी को सचिव उत्तर प्रदेश मानवाधिकार आयोग, प्रतीक्षारत देवेंद्र सिंह कुशवाहा को विशेष सचिव प्रशासनिक सुधार, विशेष सचिव समाज कल्याण तथा सचिव रहे प्रवीण मिश्रा को प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम तथा निदेशक, जनजाति विकास का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *