Manendragarh Gyan Shikhar Competition | KBC Style Boosts Student Intellectual Growth


एमसीबी के मनेन्द्रगढ़ में छात्रों के बौद्धिक विकास को बढ़ावा देने के लिए ‘कौन बनेगा करोड़पति’ की तर्ज पर ‘ज्ञान शिखर प्रतियोगिता’ आयोजित की गई। इसमें जिले के तीनों विकासखंडों मनेन्द्रगढ़, खड़गवां और भरतपुर से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहप

.

यह प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ शासन के निर्देश पर शिक्षा विभाग द्वारा नई शिक्षा नीति के तहत आयोजित की जा रही है। इसमें कक्षा 9वीं, 10वीं और 11वीं के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्रों में सामान्य ज्ञान, तर्कशक्ति और प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति रुचि विकसित करना है।

क्विज़ प्रतियोगिता में छात्रों ने किया शानदार प्रदर्शन

प्रतियोगिता के दौरान एक क्विज़ शो जैसा माहौल बनाया गया, जिससे छात्रों को बड़े मंच पर प्रदर्शन करने का अनुभव मिल सके। प्रतिभागियों ने आत्मविश्वास के साथ विभिन्न विषयों से जुड़े प्रश्नों के उत्तर दिए और अपनी ज्ञान क्षमता का प्रदर्शन किया।

शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार, ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक होती हैं। ये उन्हें भविष्य की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करती हैं और उनमें आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ सीखने के प्रति सकारात्मक माहौल भी बनाती हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *