Manendragarh Jail Officer Suspended for Bribery Video


प्रहरी पर पैसे नहीं देने पर कैदियों को प्रताड़ित करने की धमकी देने का भी आरोप है।

छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ उप जेल के प्रहरी ने 50 हजार की रिश्वत ली है। जेल में बंद मर्डर के आरोपियों को VIP ट्रीटमेंट देने के मकसद से प्रहरी संतोष तिवारी ने उनके परिवार वालों से 1 लाख 30 मांगे थे।

.

पैसे लेने वह घर पहुंचा था, जहां परिजनों को उसने राधे-राधे कहा, फिर पैसे लेकर निकल गया। परिवार के ही किसी सदस्य ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

आरोप है कि, पैसे न देने पर आरोपियों को प्रताड़ित करने की धमकी भी दी गई थी। वीडियो नवंबर 2025 का बताया जा रहा है। वायरल होने के बाद जेल सुपरिंटेंडेंट ने प्रहरी को सस्पेंड कर अंबिकापुर अटैच किया है।

रिश्वत लेते तस्वीरें देखिए…

मर्डर के आरोपी के परिजनों से 50 हजार लिए।

मर्डर के आरोपी के परिजनों से 50 हजार लिए।

परिजनों ने पैसे लेते हुए तस्वीर कैमरे में कैद की।

परिजनों ने पैसे लेते हुए तस्वीर कैमरे में कैद की।

पैसे लेने के बाद प्रहरी घर से चला गया।

पैसे लेने के बाद प्रहरी घर से चला गया।

मर्डर के आरोपी है तीनों

जानकारी के मुताबिक, गणेश चतुर्थी के समय शहर में चाकूबाजी हुई थी। इसमें 10 आरोपी बनाए गए थे। 7 आरोपी सबूत नहीं मिलने पर छुट गए। 3 अन्य आरोपी मर्डर के मामले में जेल में सजा काट रहे हैं। इन्हीं के परिजनों से प्रहरी ने रिश्वत ली।

आरोप है जेल प्रहरी ने परिजनों से गवाहों से छेड़छाड़ कर आरोपियों को रिहा करने की बात भी कही थी।

वीडियो की जांच के बाद हुई कार्रवाई

मनेंद्रगढ़ उप जेल के जेलर संजय खैरावर ने कहा वायरल वीडियो हमारे संज्ञान में आया है। रिश्नत लेने का स्पष्ट मकसद समझ नहीं आ रहा है। वर्दीधारी संतोष तिवारी पैसे का लेनदेन करते दिखाई दिया है, जो कि सिविल सेवा आचरण अधिनियम का उल्लंघन है, उन्हें तुरंत निलंबित किया गया है।

निलंबन के दौरान उसका मुख्यालय अंबिकापुर केंद्रीय जेल रहेगा। विभागीय जांच में आरोपी पक्ष को बुलाया जाएगा। पैसे लेने का कारण जांच के बाद क्लीयर होगा।

जेल प्रशासन पर उठे सवाल

वीडियो सामने आने के बाद जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। इस मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है और लोग निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

…………………….

इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…

मर्डर केस में फंसाने की धमकी, फिर मांगे 50 हजार..VIDEO: SI रंगे हाथों पकड़ाया; छटपटाते हुए कहा-जबरदस्ती कर रहे हो; प्रिंसिपल भी रिश्वत लेते अरेस्ट

कार्रवाई के दौरान छटपटाता रहा पुलिसकर्मी।

कार्रवाई के दौरान छटपटाता रहा पुलिसकर्मी।

छत्तीसगढ़ में SI और प्रिंसिपल अलग-अलग मामलों में रिश्वत लेते पकड़ाए हैं। कोरिया जिले के पोड़ी चौकी में पदस्थ SI अब्दुल मुनाफ ने मर्डर केस में फंसाने की धमकी देकर एक किसान से 50 हजार रिश्वत मांगी थी। जब किसान SI को 25 हजार कैश देने पहुंचा तो एसीबी ने रंगे हाथों पकड़ लिया। मामला पोड़ी चौकी थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *