मरवाही वन मंडल के गौरेला वन परिक्षेत्र अंतर्गत तरईगांव के जंगल में शुक्रवार दोपहर भीषण आग लग गई। गर्मी का पारा बढ़ने और सूखी पत्तियों तथा तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैली। इस घटना में बड़ी संख्या में छोटे पौधे और वनस्पति जलकर नष्ट हो गए।
.
आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और आसपास के एक बड़े इलाके को अपनी चपेट में ले लिया। जंगल से धुआं और लपटें उठती देख स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। उन्होंने तत्काल वन विभाग को इसकी सूचना दी।

वनकर्मी आग बुझाते हुए दिखे
जंगल के बड़े हिस्से में आग फैलने रोका गया
सूचना मिलते ही वन विभाग की फायर फाइटिंग टीम मौके पर पहुंची। वन कर्मियों ने सूझबूझ और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। समय रहते आग बुझा लेने से इसे जंगल के बड़े हिस्से में फैलने और अधिक तबाही मचाने से रोका जा सका।
गर्मी में लगातार आग की घटनाएं होती है
गौरतलब है कि मौजूदा गर्मी के सीजन में मरवाही वन मंडल के जंगलों में आग लगने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी क्षेत्र के कई अलग-अलग स्थानों से आगजनी की खबरें सामने आ चुकी हैं। लगातार हो रही इन घटनाओं ने वन विभाग के अधिकारियों की चिंता बढ़ा दी है।

समय रहते आग बुझा ली गई जिस से बड़ा नुकसान होने से बच गया
वन विभाग ने अपील की
चिलचिलाती गर्मी और पतझड़ के इस मौसम में जंगलों को आग से सुरक्षित बचाना विभाग के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। इन हालातों को देखते हुए वन विभाग ने आम जनता और जंगल के आसपास रहने वाले ग्रामीणों से विशेष सावधानी बरतने और सहयोग करने की अपील की है।















Leave a Reply