Mathura Lekpal Exam: 5640 Candidates Appear


परीक्षा के लिए 13 सेक्टर तथा 13 स्टैटिक मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगाई गई है

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ द्वारा आयोजित लेखपाल मुख्य परीक्षा को सकुशल, निर्विघ्न, नकल विहीन, निष्पक्षता एवं सुचितापूर्वक सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन और पुलिस ने सभी तैयारी पूरी कर ली है। गुरुवार को होने वाली परीक्षा के लिए अपर जिलाधिका

.

13 सेक्टर में विभाजित किए परीक्षा केंद्र

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ द्वारा आयोजित लेखपाल मुख्य परीक्षा मथुरा के 13 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित होगी। मथुरा में 5640 अभ्यर्थी लेखपाल मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे। इस परीक्षा के लिए 13 सेक्टर तथा 13 स्टैटिक मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगाई गई है। अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमरेश कुमार ने परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कंट्रोल रूम, सुरक्षा व्यवस्था और प्रवेश प्रक्रिया के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। अपर जिलाधिकारी ने ड्यूटी मजिस्ट्रेटों को सख्त निर्देश दिए कि सुरक्षा मानकों का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करें। परीक्षा एक पाली में आयोजित की जाएगी, जो प्रातः 10 बजे से मध्यान 12 बजे तक होगा।

अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने निर्देश दिए कि संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील परीक्षा केन्द्रों का विशेष रूप से सघन निरीक्षण किया जाएगा। संवेदनशील व अतिसंवेदनशील परीक्षा केन्द्रों पर पुलिस बल की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। परीक्षा के दौरान केन्द्र के समीप भीड़ एकत्रित नहीं होने दी जाएगी । परीक्षा प्रारम्भ एवं समाप्ति के समय भी इसका विशेष ध्यान दिया जाए।

अपर जिलाधिकारी ने ड्यूटी मजिस्ट्रेटों को सख्त निर्देश दिए कि सुरक्षा मानकों का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करें

अपर जिलाधिकारी ने ड्यूटी मजिस्ट्रेटों को सख्त निर्देश दिए कि सुरक्षा मानकों का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करें

परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाई

मुख्य लेखपाल भर्ती परीक्षा के लिए नार्थ ईस्ट रेलवे के इज्जतनगर मंडल द्वारा परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाई गई है। बरेली से सुबह 4 बजे चलने वाली यह ट्रेन मथुरा जंक्शन पर सुबह 8:45 पर चलेगी। परीक्षा खत्म होने के बाद यह ट्रेन मथुरा जंक्शन से दोपहर 1 बजकर 10 मिनट पर रवाना होकर शाम 5: 50 पर बरेली पहुंचेगी।

ट्रैफिक डाइवर्जन प्लान किया लागू

उ प्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, लखनऊ द्वारा लेखपाल मुख्य परीक्षा के दृष्टिगत सुगम यातायात व्यवस्था हेतु मथुरा शहर क्षेत्र की यातायात व्यवस्था सुबह 8 बजे से परीक्षा समाप्ति तक इस प्रकार रहेगी।

1. यादव चौराहा से रूपम टॉकीज तिराहा की ओर समस्त प्रकार के कॉमर्शियल , ई-रिक्शा, ऑटो वाहन प्रतिबन्धित रहेंगे ।

2. गोकरन तिराहा से चौक बाजार की ओर समस्त प्रकार के कॉमर्शियल , ई-रिक्शा,ऑटो , लोडर आदि प्रतिबन्धित रहेंगे ।

3. मिलन तिराहा से चौक बाजार की ओर समस्त प्रकार के चार पहिया , ई-रिक्शा,ऑटो , लोडर आदि प्रतिबन्धित रहेंगे।

4. भैंस बहौरा तिराहा से कोतवाली की ओर समस्त प्रकार के चार पहिया , ई-रिक्शा,ऑटो , लोडर आदि प्रतिबन्धित रहेंगे।

5. सौंख अड्डा से भरतपुर गेट की तरफ समस्त प्रकार के कॉमर्शियल , ई-रिक्शा,ऑटो , लोडर आदि प्रतिबन्धित रहेगे।

6. मछली फाटक पुल ढलान टैंक चौराहा की ओर से स्टेट बैंक की ओर समस्त प्रकार के भारी कॉमर्शिलय , ई-रिक्शा,ऑटो प्रतिबन्धित रहेंगे ।

7. रोडवेज बस को आवश्यकतानुसार प्रतिबन्धित किया जायेगा , रोडवेज बस मालगोदाम रोड होकर आ सकेंगीं तथा उसी मार्ग से वापस जा सकेंगीं ।

8. एन.सी.सी. तिराहा से बी.एन. पौद्दार की ओर सभी प्रकार के कॉमर्शियल, ई-रिक्शा, ऑटो प्रतिबन्धित रहेगे ।

9. कृष्णापुरी तिराहा से जनरल गंज की ओर सभी प्रकार से भारी, कॉमर्शियल वाहन प्रतिबन्धित रहेंगे ।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *