सुशील सिंह | मऊ4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

मऊ पुलिस ने साइबर अपराधों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन ठगी के शिकार हुए दो पीड़ितों को कुल 46,087 रुपये की धनराशि वापस दिलाई है। यह कार्रवाई जनपद में साइबर अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार, थाना रामपुर और थाना मधुबन क्षेत्र से प्राप्त साइबर फ्रॉड की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई की गई। इसके लिए साइबर हेल्पलाइन 1930 और साइबर पोर्टल का उपयोग किया गया। संबंधित बैंक और तकनीकी माध्यमों से समन्वय स्थापित कर पीड़ितों की धनराशि उनके खातों में वापस कराई गई।

इस कार्रवाई के तहत, थाना रामपुर क्षेत्र के एक पीड़ित को 31,500 रुपये और थाना मधुबन क्षेत्र के एक पीड़ित को 14,587 रुपये उनके बैंक खातों में लौटाए गए। पुलिस अधीक्षक मऊ ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी, अज्ञात लिंक, फर्जी कॉल, केवाईसी अपडेट, निवेश योजना, लोन ऑफर, पार्ट टाइम जॉब या ओटीपी साझा करने से सावधान रहें। साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या पोर्टल www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।














Leave a Reply