MCX किंग मन्नू नत्थानी अभिनंदन बुक का मास्टर माइंड:रिश्तेदार-दोस्तों की मदद से तीन राज्यों में फैलाया नेटवर्क, खिलाड़ियों को भरोसे में लेने खुद के नाम से बनाया 'सट्‌टा-बुक'




छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन क्रिकेट सट्‌टे के बड़े नेटवर्क की जांच में अब ‘MCX किंग’ कहे जाने वाले मन्नू नत्थानी का नाम सामने आया है। रायगढ़ पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि अभिनंदन नत्थानी उर्फ मन्नू नत्थानी ने रिश्तेदारों, दोस्तों और भरोसेमंद एजेंटों की मदद से छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश तक सट्‌टा सिंडिकेट फैला रखा था। पुलिस के मुताबिक गोवा में टीम बिठाकर IPL मैचों पर करोड़ों रुपए का ऑनलाइन सट्‌टा खिलाया जा रहा था। खिलाड़ी बुक में आकर खेले, इसलिए आरोपी ने अपने नाम से ही अभिनंदन बुक बनाया था। रायगढ़ पुलिस ने हाल ही में गोवा से 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी ऐसे ऐप का इस्तेमाल कर रहे थे, जिसमें क्रिकेट मैच का लाइव अपडेट टीवी प्रसारण से करीब 7 सेकेंड पहले मिल जाता था। इसी आधार पर सटोरिए तुरंत रेट बदल देते थे और प्लेयर्स से मोटा मुनाफा कमाते थे। दुबई से आईडी लेकर बेचते थे आरोपी जांच में सामने आया है कि आरोपी दुबई से मिलने वाली बेटिंग आईडी को रायपुर, नागपुर, सक्ती, खरसिया और दूसरे शहरों तक पहुंचाते थे। इसके बाद एजेंटों के जरिए छोटे खाईवालों और प्लेयर्स तक आईडी पहुंचती थी। हर ट्रांजेक्शन पर कमीशन लिया जाता था। पुलिस को हवाला नेटवर्क के भी अहम सुराग मिले हैं। मोबाइल फोन से नोटों के सीरियल नंबर शेयर कर रकम ट्रांसफर किए जाने के सबूत मिले हैं। लंबे समय से नेटवर्क ऑपरेट कर रहा मन्नू पुलिस के अनुसार मन्नू नत्थानी लंबे समय से सेंट्रल इंडिया में ऑनलाइन सट्‌टे का बड़ा नेटवर्क ऑपरेट कर रहा है। उसके करीबी लोग गोवा के कैंडोलिम बीच इलाके में किराए के विला लेकर IPL सट्‌टा संचालित कर रहे थे। रायगढ़ पुलिस की दबिश के दौरान आरोपी मोबाइल और दस्तावेज नष्ट करने की कोशिश कर रहे थे। मौके से 10 मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में अमित मित्तल, मोहित सोमानी, प्रकाश वाधवानी, आकाश मोटवानी, राहुल खंडेलवाल और सुलभ खंडेलवाल शामिल हैं। पुलिस का दावा है कि जांच में करोड़ों रुपए के ऑनलाइन ट्रांजेक्शन और बड़े हवाला नेटवर्क के लिंक सामने आए हैं। फिलहाल पुलिस मन्नू नत्थानी समेत पूरे सिंडिकेट की तलाश में जुटी हुई है।
सरकारी काम की आड़ में सट्‌टा सिंडिकेट का संचालन कारोबारी मन्नू कुछ आईपीएस, आईएएस और अन्य अधिकारियों का करीबी है। भाजपा-कांग्रेसी नेताओं के बेटों से उसके अच्छे संबंध है। उनके साथ मुंबई आता-जाता है। वह कुछ विभाग में भी सरकारी ठेके का काम भी कर चुका है। रायपुर पुलिस मन्नू नत्थानी को 2014 और 2023 में भी गिरफ्तार कर चुकी है। 2023 में गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी और उसके साथियों के पास से 20 करोड़ का ट्रांजेक्शन जब्त करने की बात कही थी। सटोरी मन्नू और चीकू पर रायपुर पुलिस का ध्यान नहीं मन्नू नत्थानी की रायगढ़ पुलिस तलाश कर रही है, लेकिन रायपुर पुलिस शहर में बेखौफ घूम रहे मन्नू नत्थानी की गतिविधियों पर ध्यान नहीं दे रही है। मन्नू की तरह की रायपुर शहर में सट्‌टे का काम करने वाले चीकू पर भी किसी का ध्यान नहीं है। सूत्रों के अनुसार चीकू कारोबार की आड़ में ‘FBBET77’ का संचालन कर रहा है। यह वेबसाइट भी लगभग डेढ़ साल से ऑपरेटिंग मोड में है। इस वेबसाइट का संचालन भी चीकू सटोरी अपने परीचितों की मदद से बाहर से करवा रहा है। ‘FBBET77’ का टर्नओवर रोजाना लाखों में है। इसमें 10 रुपए लेकर लाखों का दांव लगाया जा सकता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *