रिजवान खान | मेरठ6 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

मेरठ के लालकुर्ती थाना क्षेत्र में एक महिला ने सोशल मीडिया पर अश्लील मैसेज और वीडियो भेजकर परेशान करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला ने बताया कि उसके पति का निधन हो चुका है और वह अपने बच्चों के साथ रहती है।
आरोप है कि वेस्ट एंड रोड निवासी एक युवक काफी समय से उसे सोशल मीडिया के जरिए आपत्तिजनक संदेश भेज रहा था। युवक उस पर दोस्ती और संबंध बनाने का दबाव भी बना रहा था।
पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी ने उसे डराना-धमकाना शुरू कर दिया। लगातार मिल रही धमकियों से परेशान होकर महिला ने लालकुर्ती पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। महिला ने पुलिस को अपने मोबाइल पर आए मैसेज, वीडियो और ऑडियो रिकॉर्डिंग भी सबूत के तौर पर उपलब्ध कराए हैं।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना पुलिस ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और आरोपी की तलाश के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है।















Leave a Reply