भोपाल4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ESB) ने सूबेदार और उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा-2025 की मुख्य परीक्षा के दूसरे चरण का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत सीधी भर्ती के 500 पदों के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी।
रिजल्ट के आधार पर कुल 1639 कैंडिडेट्स को अगले चरण के लिए सिलेक्ट किया गया है। इनमें 1166 पुरुष और 473 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं। मुख्य परीक्षा भोपाल, जबलपुर, सागर और सीधी सहित प्रदेश के चार शहरों में आयोजित की गई थी।
मंडल के मुताबिक परीक्षा प्रक्रिया 29 अप्रैल 2026 तक पूरी कराई गई। ESB ने दावा किया है कि पूरी परीक्षा नियमों और पारदर्शिता के साथ कराई गई।

अब होंगे फिजिकल टेस्ट और इंटरव्यू
मुख्य परीक्षा में पास हुए कैंडिडेट्स को अब भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण से गुजरना होगा। चयनित अभ्यर्थियों के लिए फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT), इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट कराए जाएंगे। इसके बाद फाइनल सिलेक्शन किया जाएगा।

उम्मीदवार अपना एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज कर परिणाम देख सकते हैं।
एडमिट कार्ड और शेड्यूल अलग से जारी होगा
मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने बताया है कि अगले चरण की तारीख, परीक्षा केंद्र, एडमिट कार्ड और अन्य जानकारी अलग से जारी की जाएगी। कैंडिडेट्स को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से ESB की ऑफिशियल वेबसाइट चेक करते रहें, ताकि किसी जरूरी अपडेट से चूक न जाएं।
फर्जी जानकारी से बचने की सलाह
मंडल ने अभ्यर्थियों से कहा है कि भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी के लिए सिर्फ ऑफिशियल वेबसाइट पर ही भरोसा करें। सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों पर वायरल होने वाली भ्रामक जानकारी से दूर रहने की भी सलाह दी गई है।
















Leave a Reply