नरसिंहपुर जिले की डोंगरगांव थाना पुलिस ने निभौरा के जंगल में दबिश देकर ताश के पत्तों पर दांव लगाते हुए जुआ खेल रहे छह आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
.
पुलिस को शुक्रवार को निभौरा के जंगल में जुआ खेले जाने की सूचना मिली थी। इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। जंगल स्थित एक नाले में कुछ लोग ताश के 52 पत्तों पर हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेलते पाए गए। पुलिस ने घेराबंदी कर सभी आरोपियों को पकड़ लिया।

जुआरियों से जब्त किए वाहन।
इनको किया गिरफ्तार
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में गोरेलाल सेन (परसवाड़ा), इरशाद अली (गाडरवारा), महेश चौकसे (कपरगांव), कोमल कौरव (खड़ई), अभिषेक कौरव (शाहपुर) और विष्णु पटेल (घाटपिडरई) शामिल हैं।
पुलिस ने मौके से 52 ताश पत्ते, 20,300 रुपए नकद, दो मोबाइल फोन और तीन दोपहिया वाहन जब्त किए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ पब्लिक गैम्बलिंग एक्ट (मध्यप्रदेश) की धारा 13 के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की गई है।















Leave a Reply