NEET परीक्षा रद्द होने पर अशोकनगर में कांग्रेस का प्रदर्शन:शहर में निकाला मशाल जुलूस, कहा- लाखों छात्रों के भविष्य से हुआ खिलवाड़




अशोकनगर में नीट परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले के विरोध में शनिवार देर रात जिला कांग्रेस कमेटी ने मशाल जुलूस निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई और परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग उठाई। मशाल जुलूस में शामिल कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि नीट जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा का पेपर लीक होना लाखों छात्रों की मेहनत और भविष्य के साथ अन्याय है। मशाल जुलूस की दो तस्वीरें… युवाओं का भरोसा उठ रहा है कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों से युवाओं का परीक्षा और भर्ती प्रणाली से भरोसा उठता जा रहा है। उन्होंने कहा कि छात्र लंबे समय तक तैयारी करते हैं, लेकिन ऐसी घटनाओं से उनका मनोबल टूट रहा है। प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने केंद्र सरकार पर परीक्षा प्रणाली की गोपनीयता बनाए रखने में विफल रहने का आरोप लगाया। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की। मशाल जुलूस में जिला कांग्रेस कमेटी, युवा कांग्रेस और छात्र संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *