![]()
नीट परीक्षा में हुई धांधली और पेपर लीक के विरोध में बड़वानी जिला कांग्रेस कमेटी ने शनिवार शाम मशाल जुलूस निकाला। जिला अध्यक्ष नानेश चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने झंडा चौक स्थित ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय से कारंजा चौराहे तक रैली निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रमुख मार्गों से गुजरी रैली, कारंजा चौराहे पर प्रदर्शन मशाल जुलूस झंडा चौक से शुरू होकर रणजीत चौक और एमजी रोड होते हुए कारंजा चौराहे पहुंचा। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां और मशालें लेकर युवाओं के साथ हुए अन्याय के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने पेपर लीक की घटनाओं को शिक्षा व्यवस्था की विफलता बताया। लाखों छात्रों की मेहनत और भविष्य पर प्रहार जिला अध्यक्ष नानेश चौधरी ने कहा कि छात्र कठिन परिश्रम और आर्थिक तंगी के बीच नीट जैसी कठिन परीक्षा की तैयारी करते हैं। लगातार हो रहे पेपर लीक से छात्रों की मेहनत पर पानी फिर रहा है और देश की शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता खत्म हो रही है। उन्होंने दोषियों पर कठोरतम कार्रवाई की मांग की। आत्मविश्वास और सपनों को तोड़ने वाली घटना युवा कांग्रेस नेता अरुण यादव ने कहा कि पेपर लीक से केवल परीक्षा प्रभावित नहीं होती, बल्कि लाखों युवाओं का आत्मविश्वास भी टूटता है। उन्होंने घोषणा की कि कांग्रेस पार्टी शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता लाने और युवाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए अपना संघर्ष जारी रखेगी। विधायक राजन मंडलोई समेत कई दिग्गज रहे मौजूद प्रदर्शन के दौरान विधायक राजन मंडलोई, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बाबूदादा कोटवाल, और नपा नेता प्रतिपक्ष राकेश सिंह जाधव सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित थे। सभी वक्ताओं ने एक स्वर में सरकार से पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच और प्रभावी कार्रवाई की मांग दोहराई।
Source link
NEET पेपर लीक: बड़वानी में कांग्रेस का मशाल जुलूस:जिला अध्यक्ष बोले- यह लाखों छात्रों की मेहनत और भविष्य पर प्रहार; सख्त कार्रवाई हो














Leave a Reply