लखनऊ7 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

लखनऊ विश्वविद्यालय के मालवीय सभागार में शनिवार को JITO लखनऊ चैप्टर द्वारा एक रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में 1000 से अधिक युवाओं ने साक्षात्कार दिए, जिनमें से 300 से ज्यादा अभ्यर्थियों का विभिन्न कंपनियों में चयन हुआ। चयन होने के बाद युवाओं के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी।
लखनऊ में इस कार्यक्रम को सफल बनाने में लखनऊ विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश कौशल विकास विभाग, श्रम एवं सेवायोजन विभाग और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग विभाग ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।कार्यक्रम का उद्घाटन विधान परिषद सदस्य पवन सिंह और अवनीश सिंह ने किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विशेष संपर्क प्रमुख (अवध प्रांत) प्रशांत भाटिया भी मौजूद रहे। कुलपति प्रो. जेपी सैनी के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय प्रशासन ने आयोजन को पूर्ण सहयोग प्रदान किया।

लखनऊ विश्वविद्यालय के मालवीय सभागार में शनिवार को JITO लखनऊ चैप्टर द्वारा एक रोजगार मेले का आयोजन किया गया।
संस्था शिक्षा, उद्योग और रोजगार के क्षेत्र में कार्यरत
लखनऊ विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट सेल निदेशक अनूप कुमार भारतीय ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रॉक्टर राकेश द्विवेदी ने विभिन्न कंपनियों से आए नियोक्ताओं का अभिनंदन किया। मेले में बड़ी संख्या में कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और युवाओं के साक्षात्कार लिए। JITO के महासचिव अभिषेक जैन ने बताया कि संस्था शिक्षा, उद्योग और रोजगार के क्षेत्र में लगातार कार्यरत है।
वहीं, चेयरमैन पवन जैन ने सभी अतिथियों का सम्मान किया।इस आयोजन को सफल बनाने में श्रम विभाग से हर्ष और प्रवेश, जबकि कौशल विकास विभाग से धनंजय और नवीन के प्रयासों की सराहना की गई। संयोजक धीरज जैन, नेहा जैन और सौमिल जैन की भी इसमें अहम भूमिका रही।















Leave a Reply