Pendra White Bear Attack | Forest Dept Negligence Sparks Outrage; Villagers Injured


पेंड्रा के आमाडांड और बसंतपुर गांवों में सोमवार सुबह उस समय दहशत फैल गई, जब जंगल से भटककर एक सफेद भालू आबादी वाले इलाके में पहुंच गया। सुबह करीब 5 बजे भालू को गांव के मुख्य चौक और बस स्टैंड के पास घूमते देखा गया।

.

इसी दौरान आमाडांड क्षेत्र में स्कूल के सामने रहने वाले कैलाश कुमार कासीपुरी पर भालू ने हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि कैलाश सुबह शौच के लिए घर से बाहर निकले थे, तभी भालू ने उन पर हमला कर दिया।हमले में कैलाश के बाएं हाथ में गंभीर चोट आई है। भालू ने कुछ अन्य ग्रामीणों को भी दौड़ाया, जिससे लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए।

दुर्लभ भालू को देखने के लिए लोग उमड़े

दुर्लभ भालू को देखने के लिए लोग उमड़े

वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची

घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम और डिप्टी रेंजर बंजारा मौके पर पहुंचे। वन कर्मियों ने स्थिति को संभाला और घायल ग्रामीण को इलाज के लिए पेंड्रा अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।

भालू ने ग्रामीण पर हमला किया जी से उसके हाथ में चोटआई है।

भालू ने ग्रामीण पर हमला किया जी से उसके हाथ में चोटआई है।

भालू को देखने उमड़ी भीड़

दुर्लभ सफेद भालू की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग उसे देखने के लिए गांव पहुंचने लगे। इससे सुरक्षा को लेकर चिंता और बढ़ गई। वन विभाग की टीम लगातार भालू की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है।

ग्रामीणों ने वन विभाग पर लगाए आरोप

घटना के बाद ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति नाराजगी देखी गई। ग्रामीणों का कहना है कि जंगलों की कटाई और लगातार लग रही आग के कारण वन्य जीव आबादी वाले क्षेत्रों की ओर आ रहे हैं।

ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जंगलों में आग रोकने, वन्य जीवों की सुरक्षा बढ़ाने और गांवों में गश्त तेज करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *