कांग्रेस नेताओं के द्वारा सोशल मीडिया पर विरोध का फोटो-वीडियो पोस्ट किया गया
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में डीजल-पेट्रोल के बढ़ते दाम समेत अन्य समानों में महंगाई को लेकर कांग्रेस विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस के अहवान पर तीनों तक अलग-अलग मुद्दो को लेकर अपना विरोध जताया। वहीं अंतिम दिन सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों में महंग
.
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शाखा यादव ने बताया कि 17 मई रविवार से कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन शुरू किया था। जहां पहले दिन डीजल-पेट्रोल के बढ़ते दामों को लेकर विरोध जताया गया।
घड़ी चौक स्थित पेट्रोल पंप के सामने केन्द्र सरकार की गलत नीतियो को लेकर नारेबाजी की गई। साथ ही यहां पेट्रोल भराने आए उपभोक्ताओं से भी चर्चा किया गया।
इसके बाद दूसरे दिन यानि सोमवार को खाद्य तेल, राशन समाग्री में महंगाई को लेकर स्टेडियम रोड पर विरोध जताया।
तीसरे दिन मंगलवार को सुभाष चैक पर सराफा दुकान में पहुंचकर व्यवसायियों व आम लोगों से चर्चा की गई। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी से निकलकर पैदल कांग्रेस कार्यकर्ता सुभाष चौक तक पहुंचे। हाथों में कई स्लोगन लिखे तख्ती रखकर नारेबाजी भी की।

कांग्रेस ने महंगाई को लेकर तीन दिनों तक अलग-अलग जगह पर विरोध प्रदर्शन किया
सोशल मीडिया में लाइव आकर महंगाई का विरोध किया
वहीं आज अंतिम दिन कांग्रेस कार्यकर्ता आशीष शर्मा, संदीप अग्रवाल समेत अन्य कांग्रेस नेता फेसबुक-इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया में लाइव आकर बढ़ती महंगाई को लेकर विरोध जताया।
साथ ही पेट्रोल-डीजल, सराफा (सोना-चांदी), किराना के महंगाई से संबंधित विडियो बनाकर सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों में अपना विडियो अपलोड कर बढ़ती महंगाई का विरोध जताया।















Leave a Reply