Raigarh Heatwave Advisory Issued | CMHO Urges Caution as Temp Hits 45°C


घर से बाहर निकलने वाले लोग तेज धूप से बचने के लिए चेहरा ढंककर बाहर निकल रहे हैं।

आज से नौतपा की शुरुआत हो गई है। पहले ही दिन रायगढ़ में भीषण गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। सोमवार को तापमान बढ़कर 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने रायगढ़ समेत प्रदेश के कई जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान लू चलने

.

नौतपा के पहले दिन बढ़ती गर्मी और तेज धूप को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन ने लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। CMHO डॉ. अनिल कुमार जगत ने बताया कि नौतपा के दौरान लू का प्रभाव अधिक गंभीर हो सकता है, इसलिए लोगों को जरूरी सावधानियां अपनानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि घर से बाहर निकलने से पहले पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और हल्के, सूती व ढीले कपड़े पहनें। धूप में निकलते समय सिर को ढंककर रखें तथा छतरी, टोपी या कपड़े का उपयोग करें। साथ ही शरीर में पानी की कमी न होने दें और नियमित रूप से पानी, छाछ, ORS घोल, लस्सी, नींबू पानी और आम पना जैसे पेय पदार्थों का सेवन करते रहें।

स्वास्थ्य विभाग ने बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की सलाह दी है।

दोपहर के समय तेज धूप की वजह से सड़के सूनी हो रही।

दोपहर के समय तेज धूप की वजह से सड़के सूनी हो रही।

ये हो सकते हैं लू के लक्षण

स्वास्थ्य विभाग ने लू के प्रमुख लक्षणों में सिरदर्द, तेज बुखार, उल्टी, अत्यधिक पसीना आना, बेहोशी, कमजोरी, शरीर में ऐंठन और नब्ज का असामान्य होना शामिल बताया है। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत सतर्क होने की सलाह दी गई है।

विभाग के अनुसार, लू से प्रभावित व्यक्ति को तुरंत छायादार स्थान पर लिटाएं। उसके कपड़े ढीले करें और शरीर का तापमान कम करने के लिए ठंडे पानी की पट्टियां रखें। इसके साथ ही प्रभावित व्यक्ति को पानी, ORS घोल या कच्चे आम का पना जैसे तरल पदार्थ पिलाने की सलाह दी गई है।

खाली पेट घर से बाहर न निकलें

CMHO ने कहा है कि तेज धूप में खाली पेट घर से बाहर न निकलें। अधिक मिर्च-मसालेदार और बासी भोजन से परहेज करें। साथ ही कूलर या एसी से निकलकर अचानक तेज धूप में जाने से बचें।

उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति की स्थिति गंभीर हो जाए, तो उसे तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर चिकित्सकीय परामर्श लेना आवश्यक है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी नागरिकों से अपील की है कि लापरवाही न बरतें और लू से बचाव के उपायों का पालन करें।

मौसम विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना

मौसम विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना

सप्ताहभर तापमान में उतार-चढ़ाव की संभावना

मौसम विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद तापमान में करीब 1 डिग्री की बढ़ोतरी होने की आशंका जताई गई है।

ऐसे में सोमवार को अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। इसके बाद अगले कुछ दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे पारा 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

हालांकि मौसम विभाग ने शुक्रवार से तापमान में हल्की गिरावट आने की संभावना भी जताई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *