Raigarh: Vandana Petrol Pump Sealed After Surprise Inspection


निर्धारित मानकों का पालन नहीं किए जाने पर वंदना पेट्रोल पंप को सील किया गया

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में कई पेट्रोल पंप मंे मनमानी की जा रही है। जहां लोगों की सुविधाओं और नियमों पालन नहीं किया जा रहा है। ऐसे में सोमवार की रात को प्रशासनिक अधिकारी खरसिया के वंदन पेट्रोल पंप पहुंचे और निरीक्षण किया। जहां नियमों का उल्लंघन पाए जा

.

मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार की रात को एसडीएम, फूड अधिकारी व तहसीलदार पेट्रोल पंप का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

जहां खरसिया के वंदना पेट्रोल पंप में निरीक्षण के दौरान शासन द्वारा निर्धारित मानकों व आवश्यक निर्देशों का पालन नहीं पाया गया।

निरीक्षण में संचालन और सुरक्षा संबंधी प्रावधानों में कमियां सामने आने पर अधिकारियों ने कड़ी नाराजगी जताई। इसके बाद प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पेट्रोल पंप को सील कर दिया।

अधिकारियों ने पंप संचालको को कहा है कि उपभोक्ताओं की सुविधाओं और सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

साथ ही पेट्रोल पंप संचालकों को शासन द्वारा निर्धारित सुरक्षा एवं संचालन संबंधी मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करने के निर्देश दिए।

प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा पेट्रोल पंप में सुरक्षा व निर्धारित मानकों की जांच की गई

प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा पेट्रोल पंप में सुरक्षा व निर्धारित मानकों की जांच की गई

पेट्रोल में 90 पैसे फिर से बढ़ गए दाम पेट्रोल और डीजल के दामों में एक बार फिर से बढ़ोतरी की गई है। 4 दिनों में दूसरी बार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़े हैं। इससे पहले रायगढ़ में पेट्रोल में 3.11 रुपये और डीजल में 3.16 रुपये बढ़े थे।

इस बार पेट्रोल में 90 पैसा और डीजल में 95 पैसा दाम बढ़ा है। ऐसे में पेट्रोल का दाम 105.43 और डीजल का 98.47 रुपये हो गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *