Ramanujganj Hotel Cheated | Fake Payment Rs 21,500 Fraud


रामनुजगंज होटल शिवम ग्रैंड में एक युवक ने साइबर फ्रॉड कर होटल संचालक से लगभग 21,500 रुपये की ठगी की है। यह मामला सामने आने के बाद थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।

.

जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक पिछले पांच दिनों से होटल में रुका हुआ था। इस दौरान उसने होटल संचालक से कुछ नकदी उधार भी ली थी, जिसे बाद में लौटाने का वादा किया था। युवक की पहचान ग्राम गम्हरिया निवासी के मोजाहिद अंसारी (34 ) रूप में हुई है।

पैसों की लेनदेन में फर्जीवाड़ा करने वाला युवक

पैसों की लेनदेन में फर्जीवाड़ा करने वाला युवक

युवक ने मोबाइल पर भुगतान का फर्जी मैसेज दिखाया

होटल छोड़ते समय युवक ने पहले 1,000 रुपये फोन पे करने की बात कही और मोबाइल पर भुगतान का फर्जी मैसेज दिखाया। इसके बाद उसने शेष राशि ट्रांसफर करने का दावा करते हुए भुगतान का स्क्रीनशॉट भी दिखाया।

शाम को चेक करने पर पैसे ट्रांसफर नहीं हुए थे

हालांकि, शाम को जब होटल संचालक सत्यम गुप्ता ने अपने खाते की जांच की, तो पता चला कि कोई भी राशि प्राप्त नहीं हुई है। जांच में सामने आया कि युवक फर्जी भुगतान दिखाकर होटल से चला गया था।

होटल मालिक ने फर्जी पैसे ट्रांसफर होने का स्क्रीनशॉट भी दिखाया

होटल मालिक ने फर्जी पैसे ट्रांसफर होने का स्क्रीनशॉट भी दिखाया

आरोपी होटल के सीसीटीवी कैमरे में कैद

सत्यम गुप्ता ने बताया कि आरोपी युवक द्वारा पहले भी इस तरह की धोखाधड़ी किए जाने की जानकारी मिली है। आरोपी होटल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। मामले की शिकायत स्थानीय थाने में दर्ज करा दी गई है और पुलिस जांच में जुट गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *