Ramanujganj NSUI Protest NEET Paper Leak



प्रदर्शन करते हुए NSUI के कार्यकर्ता

रामानुजगंज में एनएसयूआई ने नीट पेपर लीक मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया गया। यह प्रदर्शन को लरंगसाय चौक पर हुआ।

.

एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ के निर्देश और राष्ट्रीय सचिव प्रतीक सिंह के मार्गदर्शन में यह विरोध प्रदर्शन जिला उपाध्यक्ष निशांत चौबे के नेतृत्व में आयोजित किया गया था। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

पेपर लीक से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित

एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि नीट परीक्षा में लगातार हो रही अनियमितताओं और पेपर लीक की घटनाओं से देश के लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए तथा छात्रों के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

जिला उपाध्यक्ष निशांत चौबे ने कहा कि केंद्र सरकार शिक्षा व्यवस्था को संभालने में पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और एनएसयूआई छात्रों की आवाज उठाती रहेगी।

प्रदर्शन में एनएसयूआई के इंतखाब अंसारी, सन्नी सिंह, क्षितिज गुप्ता, हदीश अंसारी, अभिषेक केशरी, मुर्तुजा, आकाश तिवारी, अविनाश गुप्ता सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *