- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- Bhopal: Rising Petrol And Diesel Prices Have Seen Electric Car Sales Double In The Last Five Months.
भोपाल1 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

मिडल ईस्ट में बढ़ते ईरान-अमेरिका तनाव और लगातार महंगे हो रहे पेट्रोल-डीजल का असर अब भोपाल के ऑटोमोबाइल बाजार में साफ दिखाई देने लगा है। शहर में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री तेजी से बढ़ी है। सबसे बड़ा उछाल इलेक्ट्रिक कारों में दर्ज हुआ है।
भोपाल आरटीओ के आंकड़ों के मुताबिक 1 जनवरी से 15 मई 2026 के बीच शहर में 4575 इलेक्ट्रिक वाहन बिके, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह संख्या 3209 थी। यानी एक साल में करीब 42% की बढ़ोतरी हुई है।
इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री लगभग दोगुनी हो गई है। जनवरी से 15 मई 2025 तक भोपाल में 322 इलेक्ट्रिक कारें बिकी थीं, जबकि इस साल इसी अवधि में यह संख्या बढ़कर 614 पहुंच गई। वहीं इलेक्ट्रिक स्कूटर और साइकिल की बिक्री 2887 से बढ़कर 3961 हो गई। ऑटो कारोबारियों का कहना है कि ग्राहक अब सिर्फ वाहन की कीमत नहीं, बल्कि हर महीने का फ्यूल खर्च और लंबी अवधि की रनिंग कॉस्ट देखकर फैसला ले रहे हैं।
इलेक्ट्रिक कारों में सबसे ज्यादा उछाल
- पेट्रोल कारों की बढ़ती रनिंग कॉस्ट
- पेट्रोल के मुकाबले प्रति किलोमीटर कम खर्च
- अब चार्जिंग स्टेशन बढ़ने लगे हैं
- नई ईवी मॉडल्स की एंट्री बढ़ रही है
- टैक्स और रजिस्ट्रेशन में राहत
- लंबी अवधि में कम मेंटेनेंस खर्च

मंथली रनिंग कॉस्ट और फ्यूल खर्च पर विचार : भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा आयातित कच्चे तेल से पूरा करता है। मिडल ईस्ट में तनाव बढ़ने से पेट्रोल-डीजल महंगा होने की आशंका है। इसी कारण अब ग्राहक वाहन खरीदते समय कीमत के साथ मंथली रनिंग कॉस्ट और भविष्य के फ्यूल खर्च पर भी ज्यादा ध्यान दे रहे हैं।
चार्जिंग स्टेशन की कमी बड़ी चुनौती ईवी बिक्री बढ़ने के बावजूद भोपाल में चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर सीमित है। शहर में करीब 18 पब्लिक ईवी चार्जिंग स्टेशन हैं, जिनमें सिर्फ 12 ऑपरेशनल बताए जा रहे हैं। वहीं शहर में करीब 5000 ईवी कारें चल रही हैं। ऑटो डीलर्स संगठन फाडा ने चार्जिंग सिस्टम बढ़ाने की जरूरत बताई है।













Leave a Reply