फिल्म में ‘पंचायत’ वेब सीरीज से लोकप्रिय हुए चंदन रॉय मुख्य भूमिका में नजर आए हैं।
छत्तीसगढ़ की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म ‘आरजे बस्तर’ ने 79वें कान्स इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में खास पहचान बनाई है। फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान दर्शकों ने जोरदार तालियों के साथ इसका स्वागत किया। भावुक कहानी और मजबूत मैसेज के कारण फिल्म को अंतरराष
.
फिल्म का निर्देशन मनीष माणिकपुरी ने किया है, जबकि इसे पीकेएस प्रोडक्शन के बैनर तले पवन कुमार सिंह ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म एक आदिवासी लड़की की कहानी दिखाती है, जो मुश्किल हालात और साधनों की कमी के बावजूद रेडियो जॉकी बनने का सपना देखती है। कहानी में संघर्ष, हिम्मत और सपनों को पूरा करने की जिद को बेहद सरल और असरदार तरीके से दिखाया गया है।

कान्स में मिली तारीफ के बाद अब फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह बढ़ गया है।
कान्स में दर्शकों ने की जमकर तारीफ
कान्स फिल्म फेस्टिवल में मौजूद दर्शकों और सिनेमा प्रेमियों ने फिल्म की जमकर तारीफ की। खासकर गांव और आदिवासी जीवन के सच्चे चित्रण को लोगों ने काफी पसंद किया। फिल्म को भारत के दूरदराज इलाकों की अनसुनी कहानियों को दुनिया के सामने लाने वाली प्रस्तुति बताया गया।

फिल्म का निर्देशन मनीष माणिकपुरी ने किया है, जबकि इसे पीकेएस प्रोडक्शन के बैनर तले पवन कुमार सिंह ने प्रोड्यूस किया है।
चंदन रॉय समेत कई कलाकारों ने निभाई अहम भूमिका
फिल्म में ‘पंचायत’ वेब सीरीज से लोकप्रिय हुए चंदन रॉय मुख्य भूमिका में नजर आए हैं। उनके साथ चित्राशी रावत, नेहा साहू, हर्ष राजपूत, संजय महानंद, सुनील तिवारी, पुष्पेंद्र सिंह, पवन कुमार गुप्ता, संगीता निषाद, आरती नागरे, अनुनेय शर्मा और आशीष झा ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं। फिल्म के गानों को शान, कृष्णा बेओरा और अनुराग शर्मा ने आवाज दी है।

। फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान दर्शकों ने जोरदार तालियों के साथ इसका स्वागत किया।
रिलीज से पहले ही फिल्म को लेकर बढ़ा उत्साह
‘आरजे बस्तर’ को एक ऐसी फिल्म माना जा रहा है, जो गांव और आदिवासी युवाओं के सपनों और संघर्ष की आवाज बनकर सामने आई है। कान्स में मिली तारीफ के बाद अब फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह बढ़ गया है और माना जा रहा है कि रिलीज के बाद यह फिल्म लोगों से गहरा जुड़ाव बनाएगी।
…………………………
इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए…
पंचायत फेम ‘विकास’ शादी पर बोले-नीला ड्रम याद आता है:कहा-गांव का हूं इसलिए किरदार जी पाता हूं,फुलेरा-इलेक्शन के बाद बस्तर का इश्क दिखाएंगे

पंचायत वेब सीरीज फेम विकास यानी चंदन राय ने दैनिक भास्कर से खास बातचीत की।
पंचायत वेब सीरीज के विकास यानी चंदन राय रायपुर में हैं। वे फिल्म RJ बस्तर की शूटिंग के लिए रायपुर पहुंचे हैं। अगले 2 दिन वो रायपुर में ही रहेंगे। इसके बाद आगे की शूटिंग के लिए जगदलपुर जाएंगे। शूटिंग के बीच एक्टर चंदन राय ने दैनिक भास्कर से अपने करियर, पंचायत के अगले सीजन और आगे के प्रोजेक्ट्स पर खास बातचीत की। पढ़ें पूरी खबर…
















Leave a Reply