Samarth Hiding Jabalpur, Ex-Judge Bail Hearing Today


भोपाल के बहुचर्चित ट्विशा शर्मा की मौत के मामले की जांच लगातार उलझती जा रही है। मुख्य आरोपी समर्थ सिंह से पूछताछ के बाद कई नए खुलासे सामने आए हैं। पुलिस जांच में पता चला है कि घटना के बाद समर्थ करीब 10 दिन तक जबलपुर में छिपा रहा। इसकी पुष्टि कटारा हि

.

फरारी के दौरान समर्थ ने अपना मोबाइल भी बंद रखा, ताकि पुलिस लोकेशन ट्रेस न कर सके। हालांकि तकनीकी जांच में उसकी आखिरी मोबाइल लोकेशन भोपाल में ट्रेस हुई थी, जिसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश तेज कर दी थी।

लोकेशन बदलने की बात कबूली

पूछताछ में समर्थ ने फरारी के दौरान लगातार लोकेशन बदलने और लोगों से सीधे संपर्क से बचने की बात कबूल की है। जांच एजेंसियों को शक है कि उसे किसी न किसी स्तर पर मदद मिल रही थी। इसी वजह से पुलिस अब उन लोगों की पहचान कर रही है, जो 12 और 13 मई को उसके संपर्क में थे।

पुलिस जल्द ही उनसे पूछताछ करेगी, ताकि यह साफ हो सके कि फरारी के दौरान उसे किसने ठिकाना और मदद उपलब्ध कराई।

कटारा हिल्स टीआई सुनील दुबे रविवार को मीडिया के सवालों से भागते नजर आए।

कटारा हिल्स टीआई सुनील दुबे रविवार को मीडिया के सवालों से भागते नजर आए।

पुलिस ने घटनास्थल का किया मुआयना

पुलिस ने घटनास्थल का दोबारा मुआयना भी किया है। अधिकारियों ने मौके का नक्शा तैयार कर हर पहलू का वेरिफिकेशन शुरू किया है। जांच टीम यह सुनिश्चित करना चाहती है कि घटनाक्रम पूरी तरह सही है या किसी प्रकार के साक्ष्यों से छेड़छाड़ हुई है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक घटनास्थल से मिले कुछ संकेत अब तक की थ्योरी से पूरी तरह मेल नहीं खा रहे हैं, इसलिए हर एंगल से जांच की जा रही है।

ट्विशा का अंतिम संस्कार भोपाल में किया गया।

ट्विशा का अंतिम संस्कार भोपाल में किया गया।

केंद्रीय एजेंसी को सौंपे जा सकते हैं दस्तावेज

मामले में सीबीआई जांच की संभावना भी लगातार मजबूत होती दिख रही है। राज्य स्तर पर जुटाए गए दस्तावेज और सबूत केंद्रीय एजेंसी को सौंपे जा सकते हैं। यदि सीबीआई जांच शुरू होती है, तो तकनीकी और फॉरेंसिक पहलुओं की गहराई से पड़ताल की जाएगी।

जांच एजेंसियां फिलहाल मोबाइल डेटा, सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल रिकॉर्ड के जरिए यह समझने की कोशिश कर रही हैं कि घटना से पहले और बाद में कौन-कौन लोग सक्रिय थे। ट्विशा की अंतिम चैट्स और मूवमेंट भी जांच के दायरे में हैं।

यहीं ट्विशा का शव फांसी पर लटका मिला था।

यहीं ट्विशा का शव फांसी पर लटका मिला था।

ड्राइविंग नहीं आती थी फिर कार की चाबी कैसे?

अब तक पुलिस ट्विशा की मौत के समय पहने कपड़े, फंदा और उसका मोबाइल फोन जब्त कर चुकी है। मोबाइल की कॉल डिटेल, चैट और डिजिटल गतिविधियों की जांच की जा रही है।

जांच के दौरान ट्विशा की शॉर्ट्स की जेब से फॉक्सवैगन कार की चाबी भी मिली थी। जबकि परिजनों के मुताबिक ट्विशा को ड्राइविंग नहीं आती थी। ऐसे में पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वह चाबी उसकी जेब तक कैसे पहुंची।

नशे का पता लगाने बिसरा सुरक्षित

फॉरेंसिक टीम ने मामले में बिसरा भी सुरक्षित रखा है। अधिकारियों का कहना है कि जरूरत पड़ने पर दोबारा परीक्षण कराया जाएगा, ताकि यह पता चल सके कि मौत से पहले किसी तरह के नशीले पदार्थ या अन्य तत्वों का सेवन हुआ था या नहीं। बता दें कि ट्विशा की सास गिरीबाला सिंह ने दिवंगत बहू पर गांजा सेवन की लत होने के आरोप लगाए थे।

निष्कर्षों के साथ आज लौटेगी एम्स दिल्ली की टीम

नई दिल्ली एम्स के फॉरेंसिक मेडिसिन एवं टॉक्सिकोलॉजी विभाग के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता ने बताया कि ट्विशा की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने में समय लगेगा।

उन्होंने कहा कि कुछ प्रयोगशाला जांच जैसे हिस्टोपैथोलॉजी और विसरा का एनालिसिस किया जाना बाकी है। एम्स दिल्ली के वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम नमूने, फोटोग्राफ, वीडियो और लिखित निष्कर्षों के साथ आज लौटेगी।

परिजन बोले- एमपी पुलिस पर भरोसा नहीं

इधर ट्विशा के परिजन लगातार निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। ट्विशा के भाई आशीष शर्मा का कहना है कि शुरुआत से ही जांच को प्रभावित करने की कोशिश हुई है और उन्हें मध्यप्रदेश पुलिस की जांच पर भरोसा नहीं है। उनका कहना है कि सीबीआई केस टेकओवर करेगी, तभी निष्पक्ष कार्रवाई की उम्मीद की जा सकती है।

ये खबरें भी पढ़ें…

1. एक्ट्रेस ट्विशा का मौत के 12 दिन बाद अंतिम संस्कार

एक्ट्रेस ट्विशा का मौत के 12 दिन बाद रविवार को अंतिम संस्कार किया गया। भोपाल के भदभदा श्मशान घाट में भाई मेजर हर्षित ने ट्विशा को मुखाग्नि दी। इस दौरान ट्विशा की मां और परिवार भावुक होकर रो पड़ा। इससे पहले रविवार को ही दिल्ली AIIMS की टीम ने ट्विशा की डेडबॉडी का दोबारा पोस्टमॉर्टम किया। पढ़ें पूरी खबर…

2. ट्विशा ने तेलुगु-शॉर्ट फिल्में की, मल्टीनेशनल एड भी शूट किए

ग्लैमर और मॉडलिंग की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुकी ट्विशा कभी मल्टीनेशनल ब्रांड्स का चेहरा रही थी। तेलुगु फिल्मों में अभिनय, मिस पुणे का खिताब और मॉडलिंग की चमक-दमक के बीच उसने अपनी अलग पहचान बनाई थी, लेकिन उसकी जिंदगी का अंत बेहद दर्दनाक हालात में हुआ। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *