Sehore NEET Paper Leak Protest


नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा 3 मई को आयोजित NEET UG परीक्षा रद्द किए जाने के विरोध में सीहोर में जिला कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को मशाल जुलूस निकाला। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेपर लीक मामले को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और दोषियों पर

.

जुलूस जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती के नेतृत्व में निकाला गया। इसमें पूर्व सांसद सुरेंद्र सिंह ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे। मशाल जुलूस स्थानीय कोतवाली चौराहे से शुरू होकर लिसा टॉकीज चौराहे तक पहुंचा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

कांग्रेस ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती ने भाजपा सरकार पर जवाबदेही तय नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में छोटी घटनाओं पर भी इस्तीफे हो जाते थे, लेकिन इतनी बड़ी परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद भी किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली।

उन्होंने कहा कि एनटीए द्वारा परीक्षा रद्द करने का फैसला लाखों विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ है। गुजराती ने दावा किया कि पिछले 10 वर्षों में करीब 89 पेपर लीक हुए हैं और 48 बार परीक्षाएं दोबारा करानी पड़ी हैं। उन्होंने दोषियों पर जल्द कार्रवाई और नीट परीक्षा जल्द कराने की मांग की।

‘22 लाख छात्रों के सपनों पर चोट’

पूर्व सांसद सुरेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि इस बार करीब 22 लाख छात्रों ने NEET परीक्षा दी थी। कई विद्यार्थियों ने एक-दो साल तक महंगी कोचिंग लेकर तैयारी की थी। उनके परिवारों ने आर्थिक परेशानियां झेलकर बच्चों को डॉक्टर बनाने का सपना देखा था।

उन्होंने आरोप लगाया कि पेपर लीक माफियाओं ने छात्रों के सपनों और भविष्य को एक झटके में तोड़ दिया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *