शाजापुर जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में शनिवार शाम को एक युवक को रंगे हाथ मोबाइल चोरी करते हुए पकड़ा गया। अस्पताल के कर्मचारियों ने सीसीटीवी (CCTV) फुटेज की मदद से उसे पहचाना। शक है कि अस्पताल में पिछले कुछ दिनों से हो रही मोबाइल चोरी की वारदातों के
.
उमरसिंगी के रहने वाले राकेश गुर्जर अपने किसी रिश्तेदार के इलाज के लिए अस्पताल आए थे। शुक्रवार की देर रात जब वे ट्रामा सेंटर के कमरा नंबर 21 के बाहर सो रहे थे, तभी उनका मोबाइल चोरी हो गया। शनिवार सुबह जब राकेश ने सीसीटीवी फुटेज चेक किया, तो उसमें एक चोर साफ तौर पर मोबाइल ले जाते हुए दिखाई दिया।
पहचानते ही पकड़ लिया
शनिवार शाम को जब वही चोर दोबारा अस्पताल परिसर में घूमता दिखा, तो राकेश के घरवालों की नजर उस पर पड़ गई। उन्होंने तुरंत अस्पताल स्टाफ को बताया और फुटेज से मिलान करने के बाद उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान लक्ष्मी नगर निवासी हेमंत जाटव के रूप में हुई। उसके पास से शुक्रवार रात चोरी हुआ मोबाइल भी मिल गया है।

चोर अस्पताल के सीसीटीवी में दिखा है।
पहले भी कर चुका है चोरी
बताया जा रहा है कि पिछले बुधवार को शुजालपुर के रानूगंज निवासी अंकित केवट का मोबाइल भी चोरी हुआ था। उस समय भी सीसीटीवी में यही युवक चोरी करता नजर आया था। अस्पताल में लगातार हो रहे इन वाकयों से मरीज और उनके परिजन काफी परेशान और नाराज हैं।

अस्पताल में मरीज के परिजन ने चोर को पकड़ा।
पुलिस कर रही है पूछताछ
अस्पताल पुलिस चौकी ने युवक को हिरासत में लेकर कोतवाली थाने भेज दिया है। थाना प्रभारी संतोष वाघेला ने बताया कि युवक से पूछताछ की जा रही है। हालांकि अभी तक किसी ने लिखित में शिकायत दर्ज नहीं कराई है, लेकिन पुलिस अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है।
















Leave a Reply