SP Kheri Visits Gourifanta Thana, Kavach Outpost; Reviews Mission Shakti Center


गोपाल गिरि | लखीमपुर-खीरी5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

लखीमपुर खीरी में पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग ने गौरीफंटा थाना और भारत-नेपाल सीमा पर स्थित कवच आउटपोस्ट का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर का भ्रमण करते हुए कार्यालय, मालखाना, हवालात, मेस, बैरक, कंप्यूटर कक्ष और मिशन शक्ति केंद्र का जायजा लिया।

एसपी ने विभिन्न रजिस्टरों और अभिलेखों के रखरखाव की समीक्षा की तथा उन्हें अद्यतन रखने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्रवाई और उनके विधिक निस्तारण को सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान, थाने में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों और महिला आरक्षियों की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया। पुलिस अधीक्षक ने प्रभारी निरीक्षक गौरीफंटा को थाना परिसर और भोजनालय में साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने नव नियुक्त आरक्षियों को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए भी निर्देशित किया।

इसके अतिरिक्त, पुलिसकर्मियों को अपराध नियंत्रण और अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के लिए नियमित गश्त करने के निर्देश भी दिए गए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *