![]()
नमस्कार, ये है, इंदौर में आज की 10 बड़ी खबरें। अब आप एक ही जगह पर शहर की दिनभर की बड़ी खबरें रोज शाम 5 बजे पढ़ सकते हैं। इंदौर में कब क्या हुआ, इसकी सारी जानकारी यहां मिलेगी। राजनीति से लेकर हर दिन होने वाले बड़े इवेंट, हादसे, कार्यक्रम सबकुछ मिलेगा..।
.
1. जेल में श्वेता-अलका की दोस्ती, बाहर आकर बनाया हनीट्रैप गैंग
हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग कांड में पुलिस जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। शराब कारोबारी हितेंद्र सिंह ठाकुर उर्फ चिंटू ठाकुर से एक करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने वाले गिरोह की मास्टरमाइंड भोपाल निवासी श्वेता विजय जैन बताई जा रही है। पढ़ें पूरी खबर…
2. बैंक कर्मचारी पर लाखों की धोखाधड़ी का आरोप
राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र स्थित बीजलपुर की आईडीएफसी फर्स्ट बैंक शाखा के एक कर्मचारी पर महिला और उसके देवर के बैंक खातों से लाखों रुपए निकालने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर…
3. बेलमोर्ट पार्क ऑफिस में आग
लसूडिया क्षेत्र में बेलमोर्ट पार्क के ऑफिस में बुधवार सुबह आगजनी की घटना हो गई। सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया गया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन ऑफिस में रखा पूरा सामान जलकर खाक हो गया। पढ़ें पूरी खबर…
4. IET हॉस्टल में हंगामे के बाद छात्रों की माफी
देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग संस्थान (IET) स्थित रामानुजन हॉस्टल में शराब पार्टी और तोड़फोड़ मामले में प्रशासन की सख्ती के बाद छात्र बैकफुट पर आ गए हैं। संस्थान द्वारा बीटेक फाइनल ईयर के छात्रों का रिजल्ट रोकने, 25-25 हजार रुपए का जुर्माना लगाने और प्लेसमेंट कंपनियों को सूचना भेजने की तैयारी की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर…
5. नर्मदा कंट्रोल रूम पहुंचे निगम कमिश्नर
शहर में जल संकट लगातार गहराता जा रहा है। लोगों को पानी की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई जगह तो लोग टैंकरों पर ही निर्भर है। ऐसे में वे यहीं उम्मीद लगाए है कि नगर निगम और जनप्रतिनिधि इस समस्या का जल्द समाधान करें। पढ़ें पूरी खबर…
6. छात्र ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया
खजराना थाना क्षेत्र में एक युवती ने छात्र पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर…
7. कंपनी ब्रांच मैनेजर ने युवती से छेड़छाड़ की
27 साल की युवती से टू व्हीलर कंपनी शोरूम के ब्रांच मैनेजर ने छेड़छाड़ की। इसके बाद युवती ने तिलक नगर पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आरोपी आंनद पुत्र ओमप्रकाश चौधरी निवासी सूर्यदेव नगर के खिलाफ छेड़छाड़ के मामले में एफआईआर दर्ज की है। पढ़ें पूरी खबर…
8. पानी की राजनीति, विधायक हार्डिया महापौर के घर पहुंचे
इंदौर में जल संकट और पानी की टंकी बनाने को लेकर मंगलवार को भाजपा के दो बड़े चेहरे आमने-सामने नजर आए, लेकिन महज 24 घंटे बाद बुधवार को तस्वीर पूरी तरह बदल गई। विधायक महेंद्र हार्डिया ने विधानसभा क्रमांक-5 के साथ भेदभाव और पानी की टंकियों को लेकर नाराजगी जाहिर की थी। पढ़ें पूरी खबर…
9. फिल्मी स्टाइल में पकड़े गए ड्रग्स तस्कर
क्राइम ब्रांच ने 1 किलो एमडी ड्रग्स के साथ पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। सूचना मिलने के बाद क्राइम ब्रांच ने सुपर कॉरिडोर पर घेराबंदी की। पढ़ें पूरी खबर…
10. नवविवाहिता ने फांसी लगाई, 4 महीने से मायके में रह रही थी
विजयनगर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक नवविवाहिता ने मंगलवार शाम अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुरुआती जांच में पति और ससुराल पक्ष से विवाद के चलते तनाव में होने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पढ़ें पूरी खबर…















Leave a Reply