Surguja Pregnant Woman Murder | Husband Flees Hospital After Death


सरगुजा32 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
महिला ने लव मैरिज की थी, उसके 4 बच्चे भी हैं। - Dainik Bhaskar

महिला ने लव मैरिज की थी, उसके 4 बच्चे भी हैं।

छत्तीसगढ़ के सरगुजा में पति ने 3 महीने की प्रेग्नेंट पत्नी के साथ पहले बेरहमी से मारपीट की, फिर उसके प्राइवेट पार्ट में लोहे की रेती (औजार) डाल दिया। घायल पत्नी को लेकर पति खुद हॉस्पिटल पहुंचा, लेकिन उसकी मौत हो गई तो युवक शव को छोड़कर भाग निकला। दोनों ने लव मैरिज की थी। मामला मणिपुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, अंबिकापुर से लगे ग्राम भिठीकला निवासी विवाहिता हीराबाई (23) को गुरुवार दोपहर उसके पति प्रदीप अगरिया ने बेरहमी से पीटा। जब हीराबाई बेसुध हो गई तो उसे बाइक पर बांधा और उसे लेकर अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल पहुंचा।

बेटी की मौत की सूचना पर हॉस्पिटल पहुंचे पिता।

बेटी की मौत की सूचना पर हॉस्पिटल पहुंचे पिता।

अस्पताल में शव छोड़कर भागा पति

हॉस्पिटल में उसने जानकारी दी कि उसकी पत्नी सड़क हादसे में घायल हो गई है। डॉक्टरों ने हीराबाई की जांच की और बताया कि उसकी मौत हो चुकी है। हीराबाई के मौत की जानकारी मिलने पर प्रदीप अगरिया शव को छोड़कर बाइक में सवार होकर भाग निकला।

परिजनों के नहीं मिलने पर पुलिस ने शव को मॉर्च्युरी में रखवा दिया। शुक्रवार को परिजन हॉस्पिटल पहुंचे तो शव का पोस्टमॉर्टम किया गया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में महिला के शरीर पर चोट के 16 निशान मिले हैं।

घर की जांच में मिले हैवानियत के निशान

शुक्रवार को मणिपुर थाना प्रभारी सीपी तिवारी के नेतृत्व में फोरेंसिक एक्सपर्ट प्रभात भगत ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। घर के कमरे और मुख्य दरवाजे के पास खून जमा मिला।

सामानों में भी खून के छींटे मिले हैं। घायल हीराबाई को पति ने खींचकर बाहर निकाला था, जिसके घसीटने के भी निशान मिले हैं।

उसकी 5 वर्षीय बेटी ने पुलिस को बताया कि, उनकी आंखों के सामने पिता ने मां के साथ बेरहमी से मारपीट की। इस दौरान वे रोते हुए सहमकर दुबके रही।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस- SSP

इस मामले में सरगुजा एसएसपी राजेश अग्रवाल ने बताया कि अंबिकापुर सीएसपी के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गठित की गई है। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें लगी हुई हैं।

………………………………

इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए…

कॉन्स्टेबल की पत्नी-बेटे को 32 बार चाकू गोदकर मारा:घर आई युवती ने पहले खाना खाया, फिर किया वार; पति से था अफेयर

युवती ने कॉन्स्टेबल की पत्नी और बेटे की हत्या कर दी।

युवती ने कॉन्स्टेबल की पत्नी और बेटे की हत्या कर दी।

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में युवती ने घर घुसकर आरक्षक की पत्नी और उसके 9 साल के बेटे की चाकू मारकर हत्या कर दी। आरोपी ने महिला पर 18 और सो रहे बच्चे पर चाकू से 14 वार किए। मामला सुपेला थाना क्षेत्र के STF कॉलोनी का है। इस हमले में 2 बेटियां गंभीर रूप से घायल हुई है। एक बेटी ने बाथरूम में छिपकर अपनी जान बचाई। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *